Name Astrology: हर एक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जहां कुछ लोग अपने हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जिनका मन बहुत जल्दी भर जाता है। चाहें कोई चीज हो या रिश्ता, वो उससे भागने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको नाम ज्योतिष की मदद से उन अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन लड़कियों का नाम इनसे शुरू होता है, वो बहुत ज्यादा समझदार होती हैं। अपने हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। खासकर अपने पार्टनर के प्रति लॉयल होती हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करती हैं, जिससे इनके साथी को तकलीफ हो।
लॉयल होती हैं ये लड़कियां
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लड़कियों का नाम A, C, D, E, J, M, N, S या V से शुरू होता है, वो अपने बॉयफ्रेंड व पति के लिए सदा लॉयल रहती हैं। इन लड़कियों का स्वभाव बहुत ज्यादा सरल होता है। ये आसानी से लोगों की बातों में नहीं आती हैं और वो ही करती हैं जो इनके लिए सही होता है। ये अपने पार्टनर को लेकर काफी पोजेसिव होती हैं। अपने साथी को खुश करने के लिए ये हर संभव प्रयास करती हैं। इसी कारण इनका रिश्ता टूटने की संभावना कम होती है।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
इन लोगों को आसानी से नहीं मिलता प्यार
जिन लोगों का नाम P, S, V, K या M से शुरू होता है, वो प्यार में लकी नहीं होते हैं। इन लोगों को आसानी से अपना सच्चा प्यार नहीं मिलता है। बल्कि कई बार इनका दिल टूटता है। ये आसानी से लोगों पर भरोसा कर लेते हैं, जिस कारण लोग इनका फायदा भी बहुत उठाते हैं। लेकिन जब इन्हें अपना सच्चा प्यार मिल जाता है, तो उसे वो कहीं नहीं जाने देते हैं। अपने रिश्ते को निभाने के लिए ये लोग हर संभव कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शनिवार को गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
12 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines