हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mulank Personality Traits: इन 2 मूलांक के लोग पैसा के आगे नहीं देते हैं रिश्ते को अहमियत, नफा-नुकसान देखे बिना नहीं करते कोई काम

Mulank Personality Traits: दो मूलांक के लोग रिश्तों से ज्यादा पैसे को महत्व देते हैं। हर काम में नफा-नुकसान देखना इनकी आदत होती है। ये लोग बिना अपना फायदा देखे कोई निर्णय नहीं लेते हैं। आइए जानते हैं, ये लोग किस मूलांक से जुड़े हैं?

विज्ञापन

Mulank Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र में दो मूलांक के लोगों में बताया गया है कि ये बहुत यथार्थवादी और कुछ कठोर किस्म के व्यावहारिक होते हैं. इस शास्त्र के अनुसार, इन दो मूलांक के लोगों का नजरिया अन्य मूलांक की तुलना में धन और रिश्तों के प्रति दृष्टिकोण सबसे अलग होता है। अक्सर ये लोग नफा-नुकसान देखे बिना कोई काम नहीं करते हैं और पैसा के आगे रिश्ते को अहमियत नहीं देते हैं। आइए जानते हैं, ये लोग किस मूलांक से जुड़े हैं, इनकी खासियतें क्या हैं और वे ऐसा क्यों हैं?

मूलांक 5

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है। इस मूलांक के लोग बुध ग्रह की ऊर्जा से प्रेरित होते हैं, क्योंकि इस मूलांक के स्वामी यही ग्रह हैं।

बुध ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग अत्यधिक व्यावहारिक होते हैं। परिणाम यह होता है कि ये लोग भावनाओं से कम और दिमाग से ज्यादा काम लेते हैं। कोई, चाहे अपना सगा ही क्यों न हो, इनसे पैसा मांग दे तो ये ‘ना’ कहने में देर नहीं करते हैं।

विज्ञापन

इसकी वजह यह होती है कि ये व्यापारिक बुद्धि के लोग होते हैं, जो हर रिश्ते में सबसे पहले अपना नफा-नुकसान देखते हैं। आपको बता दें कि इनके लिए वित्तीय स्वतंत्रता इनकी मानसिक शांति मजबूती की चीज है।

यह भी पढ़ें: Lucky Woman Traits: महिलाओं के शरीर पर ये 2 निशान बनाते हैं लक्ष्मी समान, कभी नहीं आती तंगी

विज्ञापन

मूलांक 8

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है। इस मूलांक के लोग शनि ग्रह की ऊर्जा से प्रेरित होते हैं, क्योंकि इस मूलांक के स्वामी कर्मफल के स्वामी शनि ही हैं।

शनि ग्रह के असर से ये पूर्णतः भौतिकवादी दृष्टिकोण वाले और शुष्क स्वभाव के होते हैं। इसलिए धन, संपत्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा इनके लिए सबसे सर्वोपरि चीज है। इनके लिए रिश्ते-नाते दूसरे दर्जे पर आते हैं।

विज्ञापन

स्वभाव और आदत से लोग बहुत कठोर और अति-यथार्थवादी होते हैं। यही कारण है कि ये जीवन को भावनाओं से नहीं बल्कि वास्तविकता के चश्मे से देखते हैं।

यह भी पढ़ें: Shani Gochar: शनि का नक्षत्र परिवर्तन क्यों है महत्वपूर्ण, किस सेक्टर पर होगा सबसे अधिक असर, जानें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola