Mulank Lucky Charm: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों की मदद से नौकरी-व्यापार में जबरदस्त सफलता हासिल की जा सकती है। अंग ज्योतिष के इन उपायों से ना सिर्फ बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलती है, बल्कि आर्थिक उन्नति के लिए भी ये कारगर साबित होते हैं। ऐसे में आज हम आपको अंक ज्योतिष के अनुसार, बता रहे हैं कि आपको अपनी जन्मतिथि के अनुसार किन चीजों को धारण करने से जीवन में तरक्की मिलेगी।
मूलांक- 1
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्में लोगों को सोने का छल्ला या अंगूठी पहनना शुभ साबित होगा। ये लकी चार्म इस मूलांक वालों के लिए भाग्यशाली साबित होता है।
मूलांक-2
अंक ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो 2,11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों के लिए चांदी का छल्ला या कंगन पहनना बेहद शुभ साबित होता है। ये लकी चार्म इनसे भाग्य को मजबूत करते हैं। साथ ही साथ बिजनेस-नौकरी में तरक्की दिलाने में भी मददगार साबित होते हैं।
मूलांक-3
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महीने से 03, 12, 22 और 30 तारीख में जन्में लोगों के लिए पीला रुमाल पास में रखना शुभ रहेगा। दरअसल यह लकी चार्म इन्हें हर कार्य में सफलता दिलाने में मददगार साबित होता है।
यह भी पढ़ें: गुरु-शुक्र का अमला राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए वरदान! धन-लाभ से साथ-साथ मिलेगी नौकरी-व्यापार में तरक्की
मूलांक- 4
अंक ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में हुआ है, उन्हें अपने पास लकड़ी का पेन रखना शुभ होगा। ऐसा करने से उन्हें बिजनेस और नौकरी में तरक्की प्राप्त होती है।
मूलांक-5
अगर किसी का जन्म महीने से 5,14 और 23 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों को अपने पास हरे रंग का पर्स रखना शुभ होता है। ऐसे में मूलांक 5 वालों को मां लक्ष्मी की कृपा पाने और नौकरी-व्यापार में तरक्की के लिए इस एक चीज को अपने पास जरूर रखना चाहिए। ये उनके लिए लकी साबित होती है।
मूलांक- 6
अगर कोई किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्म लिए हैं, तो उन्हें हीरा धारण करना शुभ है। इसके साथ ही ये अगर अपने पास इत्र रखें तो और भी अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मूलांक- 7
अगर कोई जातक किसी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्म लिया है, तो उन्हें मैटल की घड़ी पहनना शुभ रहेगा। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य की कमी नहीं होती है। ऐसे लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
यह भी पढ़ें: South Direction Vastu: घर की दक्षिण दिशा में कभी ना रखें ये चीजें, नाराज होकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी
मूलांक- 8
अंक ज्योतिष के अनुसार जो लोग किसी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्म लिए हैं, उन्हें अपने पास नीले रंग का रुमाल रखना शुभ होगा। यह लकी वस्तु उनके लिए किस्मत चमकाने का काम करती है।
मूलांक- 9
अगर आपका जन्म किसी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है तो ऐसे में आपके लिए लकी वस्तु मौली या कलावा है। ऐसे में मूलांक 9 वालों को कलाई पर कलावा या मौली बांधना शुभ साबित होगा। यह उपाय उन्हें हर काम में सफलता दिला सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines