गुरु-शुक्र का अमला राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए वरदान! धन-लाभ से साथ-साथ मिलेगी नौकरी-व्यापार में तरक्की

Amla Rajyoga

Amla Rajyoga

Amla Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ ग्रह माना गया है। इसके साथ ही बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि जब कुंडली में गुरु (बृहस्पति ग्रह) मजबूर हो तो व्यक्ति को जीवन में ज्ञान, सुख, समृद्धि और आर्थिक संपन्नता प्राप्त होती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, गुरु ग्रह 4 सितंबर को वक्री हो गए हैं। देवगुरु बृहस्पति इस स्थिति में 31 दिसंबर, 2023 तक रहेंगे। ऐसे में गुरु के वक्र होने से अमला राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में गुरु के अमला राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन की राशियां शामिल हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

गुरु का वक्री होने से बना अमला योग कर्क राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही बिजनेस में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें इस दौरान नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगें। इसके अलावा इस दौरान निवेश से लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका ट्रांस्फर हो सकता है। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को लिए गुरु के व्रकी होने से बना अमला योग अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बिजनेस में नया काम शुरू कर सकते हैं, जो कि फायदेमंद साबित होगा। नौकरी करने वालों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान यात्रा से धन लाभ हो सकता है। लंबे समय के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निजी व्यापार में आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

गुरु का वक्री होना धनु राशि वालों के लिए लाभकारी है। दरअसल इस दौरान अमला योग से अत्यधिक धन लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में जबदस्त सफलता हाथ लगेगी। इस दौरान आमदनी में वृद्धि हो सकती है। संतान सुख का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। लव लाइफ में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा इस दौरान नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर यह अमला योग आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान नई गाड़ी या मकान खरीद सकते हैं।

मीन राशि

गुरु-वक्री से बना अमला राजयोग मीन राशि के लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से कार्यों में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही इस दौरान निवेश से धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा इस दौरान आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के कई योग बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ