Mulank 6 Rashifal: यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 है। ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वालों के लिए नया वर्ष 2023 कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। इस वर्ष आप कई नई चीजें सीखेंगे और आगे बढ़ने के भी कई अवसर प्राप्त करेंगे। जानिए मूलांक 6 वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा।

विज्ञापन

कॅरियर, व्यापार और पैसा राशिफल (Mulank 6 Rashifal Career)

कॅरियर के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापारियों के लिए वर्ष के शुरू के छह महीने बहुत ही भाग्यशाली रहने वाले हैं। इस समय कोई नया प्रोजेक्ट भी स्टार्ट कर सकते हैं। परन्तु जुलाई के बाद किसी भी तरह की कोई स्टार्टिंग न करें। जॉब करने वालों को प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। निश्चित रूप से इनकम भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

रिलेशनशिप और फैमिली राशिफल

यदि लव अफेयर है तो आपके लिए समय कठिन रहेगा। छोटे-छोटे शक और संदेहों के चलते मुश्किलें आ सकती हैं। परन्तु मैरिड कपल्स के लिए समय अच्छा रहेगा। फैमिली लाइफ भी बेहतर और सुखमय रहेगी। लंबे समय से चले आ रहे प्रॉपर्टी विवाद भी धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे।

विज्ञापन

हेल्थ राशिफल

स्वास्थ्य के लिहाज से पूरा वर्ष ही अच्छा रहेगा परन्तु जुलाई, अगस्त और नवंबर के माह में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मौसम जनित बीमारियों तथा इंफेक्शन का खतरा बना रहेगा। कुल मिलाकर स्वास्थ्य के हिसाब से समय ठीक है।

विज्ञापन

उपाय

प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें तथा कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाएं। इसके साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को श्रीसूक्त का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ