Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Mulank 1 Rashifal: आने वाला वर्ष 2023 मूलांक 1 वालों के लिए शुभ रहेगा। इस नए साल पर उन्हें कई नए अवसर मिलेंगे, कई उपलब्धियां मिलेंगी। हालांकि इस दौरान कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी, परन्तु जुटे रहेंगे तो सफल होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए अगला वर्ष मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा।
आने वाला वर्ष 2023 आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपमें योग्यता होगी परन्तु आत्मविश्वास नहीं होगा। धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें, निश्चित रूप से आप सफल होंगे। आप जो भी करना चाहते हैं, उसे पूरे मन से, पूरे उत्साह के साथ करें। जीवन में कुछ चुनौतियां भी आएंगी, परन्तु आप उनसे घबराए बगैर आगे बढ़ते रहें। निश्चित रूप से यह वर्ष आपके लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
यह भी पढ़ें: नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है
यदि आप कोई नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो अच्छा समय है। बिजनेस में भी कोई नया वेन्चर शुरू हो सकता है। सरकारी नौकरी वालों के लिए जुलाई के बाद समय अच्छा बितेगा। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए प्रमोशन के अवसर बन रहे हैं। अक्टूबर के बाद नया व्हीकल खरीद सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।
मैरिड लाइफ जी रहे लोगों के लिए समय कठिन रहेगा। वर्ष में शुरू के छह महीने मनमुटाव और रिश्तों में कड़वाहट बनी रहेगी। कुंवारे लोगों का विवाह होने के योग बन रहे हैं। परिवार में भी समय मिला-जुला ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज
आने वाले वर्ष में नेत्र रोग हो सकता है। घुटने व हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से भी परेशान रहेंगे। नियमित रूप से अपना चैकअप करवाते रहें ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत सामने न आएं।
एक मूलांक वालों को सुबह प्रतिदिन सूर्य देव को जल से अर्ध्य देना चाहिए। इसके अतिरिक्त आदित्यह्रदयस्रोत का पाठ भी करना उपयोगी रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।