Panchak 2024: फरवरी में कब है मृत्यु पंचक, जानें इस दौरान क्या बरतें सावधानियां

Panchak 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 फरवरी को पंचक शुरू हो रहा है और 14 फरवरी को खत्म हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित होता है।

Panchak 2024
विज्ञापन

Panchak 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल के 12 महीने में ऐसे पांच दिन होते हैं, जिसे अशुभ माना गया है। उस पांच दिनों में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। महीने में वों पांच दिन पंचक के रूप में कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान सभी तरह के मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, पंचक को बहुत ज्यादा खतरनाक माना गया है। शास्त्र में इसे मृत्यु पंचक के नाम से भी जाना जाता है। आज इस खबर में जानेंगे फरवरी माह में मृत्यु पंचक कब से शुरू हो रहा है। ताकि आप जल्द से जल्द अपना शुभ कार्य निपटा लें और 5 दिनों तक सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें- अप्रैल माह में शनि और गुरु मिलकर चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत

विज्ञापन

कब से हैं पंचक

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 के फरवरी माह में पंचक 10 फरवरी दिन शनिवार को शुरू होगा। पंचक 10 फरवरी को सुबह 10 बजकर 2 मिनट से शुरू होगा और 14 फरवरी दिन बुधवार को सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगा।

पंचक के दौरान जरूर बरते सावधानियां

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मृत्यु पंचक के दौरान कभी भी घर की छत नहीं बनवाने चाहिए और ना ही चारपाई बनवाना चाहिए। शास्त्र के अनुसार, पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करना मनाही होता है। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव पड़ने लगता है। साथ ही व्यक्ति पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

पंचक में मृत्यु हो जाए तो करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक के दौरान हो जाती है तो शव का अंतिम संस्कार करने से पहले कुछ क्रिया-क्रम करने का विधान है। माना जात है कि शव के साथ आटे या कुश के पांच पुतले बनाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और उसके बाद अंतिम संस्कार करने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई ऐसा नहीं करता है तो परिवार पर खतरा मंडराने लगता है। साथ ही परिवार के सदस्य पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ