Most Jealous Zodiac Signs: इन 3 राशियों के लोगों को कहा जाता है 'जल कुकड़ा', किसी की खुशी बर्दाश्त नहीं होती!

Most Jealous Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक 12 राशियों के गुण व अवगुण के बारे में बताया गया है. इसमें कुछ राशियां ऐसी भी बताई गई हैं, जो दूसरों से ज्यादा जलती हैं. इन्हें किसी भी व्यक्ति की खुशी बर्दाश्त नहीं होती है, बल्कि बहुत बुरा लगता है और गुस्सा आता है. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों को ‘जल कुकड़ा’ का टैग मिला हुआ है.

Most Jealous Zodiac Signs

Credit- News24 Graphics

Jealous Zodiac Signs: जलन एक भावना है, जो आमतौर पर भय व असुरक्षा से जुड़ी है. कई बार व्यक्ति दूसरों की खुशी को देखकर खुश नहीं होता है, बल्कि अंदर ही अंदर जलता रहता है. हालांकि, कुछ लोग जलन के चक्कर में अपना ही बड़ा नुकसान करवा बैठते हैं, इसलिए कभी भी इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए.

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ राशियों (logo se jalne wali rashiyan kaun si hai) के अंदर जलन की भावना अत्यधिक होती है, जिसके कारण इन्हें ‘जल कुकड़ा’ भी कहा जाता है. ये अपने आसपास के लोगों को खुश नहीं देख पाती हैं. यहां तक कि कई बार अपने सगे रिश्तों से भी Insecure होने लगती हैं. चलिए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में, जिनसे दूसरों की खुशी बर्दाश्त नहीं होती है.

विज्ञापन
kark rashi

कर्क राशि (kark rashi)

कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign) के लोग अत्यधिक भावुक होते हैं, जो अपने दोस्तों व चीजों को किसी के भी साथ शेयर नहीं करते हैं. ये सामने वाले व्यक्ति पर अपना हक समझते हैं. हालांकि, कई बार ये अपनी चीजों व लोगों को लेकर Possesive भी हो जाते हैं और भावनात्मक रूप से उनसे असहज महसूस करते हैं. ऐसे में इनकी जलन की भावना साफ दिखाई देती है.

विज्ञापन
singh rashi

सिंह राशि (singh rashi)

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सिंह राशि (Leo Zodiac Sign) के लोगों के ऊपर भी कई बार जलन की भावना हावी हो जाती है. खासकर, अपने प्रेमी व जीवनसाथी को लेकर ये Possesive होते हैं. यदि इनका साथी इन्हें छोड़कर किसी ओर व्यक्ति को समय देता है तो इनकी जलन की भावना साफ दिखाई देती है. इसके अलावा ये अपने दोस्तों व परिवार वालों की तरक्की को देखकर भी खुश नहीं होते हैं.

vrischik rashi

वृश्चिक राशि (vrishchik rashi)

12 राशियों में से वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac Sign) के लोगों के अंदर जलन की भावना सबसे ज्यादा होती है. ये अपनी जलन की भावना को छुपा नहीं पाते हैं, बल्कि गुस्से के रूप में कई बार उसे व्यक्त कर देते हैं. इसके अलावा ये अपने रिश्तों व चीजों को लेकर काफी Particular होते हैं और आसानी से किसी भी वस्तु से समझौता नहीं करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ