Moonga Stone: मूंगा रत्न मंगल का रत्न होता है. मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है. ऐसे में मूंगा रत्न को इन दोनों राशि के लोग धारण कर सकते हैं. मूंगा धारण करने से लाभ मिलता है. यह बेहद लाभकारी माना जाता है. मंगल का रत्न मूंगा धारण करने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं और मंगल ही मंगल होता है. मूंगा रत्न धारण करने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं और इसे किसे धारण करना चाहिए चलिए जानते हैं.
मूंगा धारण करने के लाभ
मूंगा रत्न धारण करने से कई लाभ मिलते हैं. मानसिक शांति के लिए और मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए मूंगा धारण करना अच्छा होता है. त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए और करियर में सफलता के लिए मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं. इसे धारण करने से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है. यह मांगलिक दोष के प्रभाव को कम कर रिश्तों में सुधार करता है. नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करता है. मूंगा रत्न धारण करने से कई लाभ मिलते हैं.
कैसे धारण करें मूंगा रत्न?
मूंगा रत्न मंगलवार के दिन धारण करना अच्छा माना जाता है. आप शुक्ल पक्ष के मंगलवार को मूंगा धारण कर सकते हैं. आप इस रत्न को सूर्योदय के बाद सुबह 5 से 9 बजे के बीच धारण कर सकते हैं. मूंगा रत्न को तांबे या सोने की अंगूठी में जड़वाकर दाएं हाथ की अनामिका उंगली में पहनना चाहिए. मूंगा को धारण करने से पहले इसे गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध अवश्य कर लें. मूंगा धारण करने के समय हनुमान जी का ध्यान करें और मंगल के ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: वास्तु दोष का जबरदस्त उपाय है सेंधा नमक, बाथरूम में इस तरह रखने से मिलेगा फायदा, जानिए
मूंगा किसे करना चाहिए धारण?
ज्योतिष के अनुसार, मेष और वृश्चिक राशि के लोग मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं. इन लोगों के लिए मूंगा धारण करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर इस रत्न को धारण कर सकते हैं. हालांकि, मूंगा रत्न धारण करने से पहले किसी वैदिक ज्योतिष को कुंडली अवश्य दिखा दें. किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही रत्न धारण करना चाहिए.
असली मूंगा की पहचान
मूंगा रत्न धारण करने से पहले असली मूंगा की पहचान अवश्य कर लें. मूंगा गहरे लाल या सिंदूरी रंग का होता है. इसकी चिकनी सतह पर प्राकृतिक धारियां होती हैं. इसकी पहचान है कि, यह रत्न पानी या दूध में डूब जाता है. मूंगा रत्न पर पानी की बूंद डालकर जांच सकते हैं. असली मूंगा पर पानी की बूंद ठहर जाती है जबकि, नकली मूंगा पर बूंद फिसल जाती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines