Vastu Tips: वास्तु दोष का जबरदस्त उपाय है सेंधा नमक, बाथरूम में इस तरह रखने से मिलेगा फायदा, जानिए
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सेंधा नमक से जुड़े कई उपायों के बारे में बताया गया है. सेंधा नमक को बाथरूम में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. चलिए इसके फायदे और सही तरीके के बारे में जानते हैं.

Vastu Tips: कांच की कटोरी में नमक रखकर इसे बाथरूम में रख दें. इस उपाय को बेहद कारगर माना जाता है. वास्तु के इस उपाय को आप बहुत कम खर्च में कर सकते हैं. इससे फायदा मिलेगा.
बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा
2 / 6घर के सभी हिस्से का वास्तु में विशेष महत्व बताया गया है. घर के बाथरूम और टॉयलेट में गंदगी और नमी की वजह से नकारात्मक ऊर्जा होती है. इसका असर पूरे घर पर पड़ता है. इससे घर का माहौल खराब होता है.
सेंधा नमक का उपाय
3 / 6आप इस नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए सेंधा या समुद्री नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. वास्तु में इस नमक को नकारात्मक ऊर्जा सोखने और सकारात्मकता बढ़ाने वाला माना जाता है.
कांच की कटोरी में सेंधा नमक
4 / 6आप बाथरूम में सेंधा नमक को रख सकते हैं. एक कांच की कटोरी लें और इसमें सेंधा नमक लें. इस नमक को बाथरूम के किसी कोने में रख दें. इस नमक को रखने से वास्तु दोष दूर होता है.
कितने दिनों में बदलें
5 / 6बाथरूम में एक बार सेंधा नमक को रखने के बाद इसे आपको समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. एक हफ्ते से 10 दिनों के अंदर नमक को बदल दें और नए नमक का इस्तेमाल करें. पुराने नमक को फेंक दें.
स्वच्छता के लिए
6 / 6वास्तु दोष के अलावा स्वच्छता के लिए सेंधा नमक को अच्छा माना जाता है. सेंधा नमक को कटोरी में रखने से बैक्टीरिया, विषाणु और दुर्गंध को कम करने में मदद मिलती है. स्वच्छता के लिहाज से यह अच्छा होता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.