अप्रैल में 3 दिनों तक अस्त रहेंगे चंद्रमा, इन 5 राशियों के जातकों को मिलेगी हर काम में सफलता

ज्योतिष गणना के मुताबिक, चंद्रमा 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक अस्त रहेंगे। अस्त चंद्रमा अपनी कुल अस्त अवधि यानी 3 दिनों के दौरान 5 राशियों के लिए यह समय नई संभावनाएं और बदलाव लेकर आने के योग दर्शा रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

chandrama-ast-2025-horoscope-april-rashifal

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का अत्यधिक महत्व है। ये सूर्य के बाद दूसरे सबसे प्रभावशाली ग्रह हैं, जिसका पृथ्वी और मनुष्य पर सबसे अधिक असर होता है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, मस्तिष्क और भावनाओं का स्वामी ग्रह माना गया है। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब चंद्रमा अस्त होते हैं, तब उनका प्रकाश, प्रभाव और फल देने की क्षमता कुछ समय के लिए क्षीण हो जाती है, जो कि मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होता है।

विज्ञापन

ज्योतिष गणना के मुताबिक, चंद्रमा 26 अप्रैल 2025 की सुबह 04:28 AM से लेकर 28 अप्रैल की रात 07:47 PM तक अस्त रहेंगे। अपनी कुल अस्त अवधि यानी 3 दिनों में के दौरान यह 5 राशियों के लिए यह समय नई संभावनाएं और बदलाव लेकर आने के योग बना रहा है। इन राशियों के जातकों के लिए यह समय भाग्योदय का समय हो सकता है। इनको नौकरी, व्यवसाय, रिश्तों या धन संबंधित मामलों में अचानक अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला समय कई दृष्टियों से बेहद अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा और रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और पहले से विवाहशुदा लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है जो परिवार में खुशियां बढ़ाएगा। करियर में मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं और जो लोग प्रमोशन या नई भूमिका की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। साथ ही, आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक मजबूती और स्थिरता आएगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में लगातार प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट दोबारा गति पकड़ सकता है और बॉस का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। घर-परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। इस समय निवेश करते हुए सतर्कता बरतना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए करियर में तरक्की के नए द्वार खुल सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन अब मिलने के योग में है जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में भी वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे, और आपकी रणनीति एवं निर्णय क्षमता के चलते लाभदायक सौदे तय हो सकते हैं। धन से जुड़े पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा। आपकी सामाजिक छवि भी बेहतर होगी। यह समय आपके आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को निखारने का है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह अवधि करियर में जबरदस्त उन्नति और सम्मान प्राप्ति का समय है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और ऑफिस मैनेजमेंट में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बॉस और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में एक नई ऊंचाई मिल सकती है। जो लोग प्रमोशन या इंकम में वृद्धि की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। पुराने निवेश अब अच्छा रिटर्न देंगे, जिससे धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह समय प्रोफेशनल लाइफ में बदलावों से भरा होगा जो कि आपके लिए बेहद सकारात्मक सिद्ध होंगे। करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जैसे नई नौकरी या मनचाही पोस्टिंग। जो लोग लंबे समय से जॉब सर्च में थे, उनकी तलाश अब पूरी हो सकती है। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की ओर बढ़ते नजर आएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी सकारात्मक सोच आपको लक्ष्य की ओर अग्रसर करेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ