---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

हर क्षेत्र में सफल होंगे इन 3 राशियों के लोग, 29 अप्रैल को बनेगा गजकेसरी राजयोग!

Gajkesari Yog 2025: 29 अप्रैल को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। वृषभ राशि में चंद्रमा के गोचर के बाद इस राशि में पहले से मौजूद देवगुरु के साथ युति बनाएंगे। देवगुरु के साथ चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। यह योग कई राशि वालों का जीवन खुशियों से भर देगा।

---विज्ञापन---

Gajkesari Yog 2025: गजकेसरी राजयोग को ज्योतिष में शुभ योग माना गया है। जब चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति एक साथ किसी राशि में युति बनाते हैं तब गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। 29 अप्रैल 2025 को चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में चंद्रमा के प्रवेश से वे यहां पहले से मौजूद देवगुरु बृहस्पति के साथ युति बनाएंगे।

देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के चलते कुछ राशि वालों के जीवन में बहार आ जाएगी। गजकेसरी योग दिमाग को शांति देता है, सोचने की ताकत बढ़ाता है और लोगों में लीडरशिप क्वालिटी डेवलप करता है। ये योग आपके पॉजिटिव एनर्जी को एक्टिव करता है, जिससे लोग अपने काम में फोकस करते हुए और सेल्फ-कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ते हैं। इन राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलना शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं कि वे खुशनसीब राशियां कौन सी हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि में ही इस योग का निर्माण हो रहा है, इस कारण वृषभ राशि वालों को इसका खूब लाभ मिलेगा। आपकी पर्सनैलिटी और सोच में पॉजिटिव बदलाव आएगा। अगर आप किसी चीज को लेकर बहुत समय से डिसाइड नहीं कर पा रहे थे, तो अब क्लियर डिसीजन लेने में आसानी होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चीजें सेट होती नजर आएंगी। फैमिली में प्यार और सपोर्ट बढ़ेगा। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय बहुत अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए ये योग उनकी क्रिएटिविटी, पढ़ाई और लव लाइफ को बूस्ट करेगा। जो लोग एग्जाम्स, इंटरव्यू या किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह टाइम बहुत फेवरेबल रहेगा। वहीं, जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए भी ये समय क्लोजनेस बढ़ाने और रिलेशन को आगे ले जाने के लिए बहुत अच्छा है। किसी नई चीज को सीखना या कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो ये परफेक्ट टाइम है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह योग करियर, पैसा और फ्यूचर प्लानिंग के लिहाज से शानदार रहेगा। आपके काम की वैल्यू बढ़ेगी, लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो लोग अपने बिजनेस या इन्वेस्टमेंट में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी या पारिवारिक सुख बढ़ने के भी संकेत हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  14 अप्रैल से बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, ‘मायावी’ के घर जाएंगे ‘राजा’!

First published on: Apr 12, 2025 07:00 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola