---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

14 अप्रैल से बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, ‘मायावी’ के घर जाएंगे ‘राजा’!

ग्रहों के राजा सूर्य आगामी 14 अप्रैल सोमवार की सुबह मीन राशि से निकलकर मेष में चले जाएंगे। इसके साथ ही वे इसी समय मायावी केतु के नक्षत्र अश्विनी में भी प्रवेश कर जाएंगे। अश्विनी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए सूर्य का यह गोचर अच्छा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

14 अप्रैल 2025 को सुबह 3 बजे ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही वे इसी समय अश्विनी नक्षत्र में भी प्रवेश कर जाएंगे। अश्विनी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से कई राशि वालों के जीवन से कष्ट और समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी। ऐसा इस कारण है, क्योंकि सूर्य मेष राशि में उच्च के होते हैं और अश्विनी नक्षत्र फास्ट एक्शन और पॉजिटिव एनर्जी से जुड़ा होता है। इस कारण सूर्य को मेष राशि में होते हुए अश्विनी नक्षत्र में होना एक पावरफुल कॉम्बिनेशन बनाता है।

अश्विनी नक्षत्र सबसे पहला नक्षत्र है और इसके स्वामी मायावी और छाया ग्रह केतु हैं। वहीं, इस नक्षत्र के देवता अश्विनी कुमार हैं। सूर्य का इस नक्षत्र में गोचर 5 राशि वालों के जीवन में खुशियां और उमंग भर देगा। इसके साथ ही इन राशि वालों को इस दौरान बंपर लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

सूर्य का प्रवेश मेष राशि के साथ ही अश्विनी नक्षत्र में हो रहा है। इस कारण यह गोचर मेष राशि वालों के लिए तो बेहद शानदार होगा। यह समय आपके लिए नई शुरुआत, आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी और पर्सनल ग्रोथ का रहेगा। आप खुद को ज्यादा एक्टिव और मोटिवेटेड महसूस करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलने के भी संकेत हैं। इस समय आपकी लीडरशिप क्वालिटीज भी उभरेंगी और लोग आपकी बात को ज्यादा सीरियसली लेंगे। पर्सनल इमेज भी बेहतर होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के 10वें भाव पर इस गोचर का असर होगा। जो करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और स्टेटस का भाव है। इस समय आपका फोकस काम पर रहेगा और आपकी मेहनत रंग भी लाएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस या सीनियर्स से तारीफ मिलने के संकेत हैं। पब्लिक इमेज भी बेहतर होगी और लोग आपकी सलाह मानेंगे।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के स्वामी स्वयं सूर्य हैं। इस कारण सूर्य का गोचर आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में होना आपको प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही फील्ड्स में ग्रोथ देने वाला साबित होगा। आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। जो लोग गवर्नमेंट, मैनेजमेंट या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें इस दौरान खास फायदा होगा।

धनु राशि

सूर्य का यह गोचर धनु राशि के पंचम भाव पर असर डालेगा। यह भाव बुद्धि, शिक्षा, संतान और क्रिएटिविटी से जुड़ा होता है। स्टूडेंट्स को इस दौरान अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप किसी क्रिएटिव या आर्टिस्टिक फील्ड में हैं, तो आपकी नई पहचान बन सकती है। लव लाइफ भी बेहतर होगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर चौथे भाव पर असर डालेगा। यह भाव घर, सुख-सुविधाएं, प्रॉपर्टी और मां से जुड़ा होता है। इस समय आप घर से जुड़े फैसले ले सकते हैं। इसके साथ ही आप नया वाहन, प्रॉपर्टी खरीदना या घर की रिनोवेशन आदि कार्य कर सकते हैं। घरेलू माहौल में पॉजिटिव बदलाव आएगा। जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, उनके लिए यह समय ज्यादा प्रोडक्टिव रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 5 राशि वालों का जल्द होगा प्रमोशन और पढ़ने जाएंगे विदेश, शनि के नक्षत्र में बुध ने किया प्रवेश!

First published on: Apr 12, 2025 08:35 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola