Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन (गोचर) सभी 12 राशियों के जीवन में कई पहलुओं को प्रभावित करता है। 24 जून 2025 को रात 11:45 बजे, चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही सूर्य, और गुरु विराजमान हैं। तीन ग्रहों की उपस्थिति से त्रिग्रही योग भी बनेगा। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा, जो एक शक्तिशाली और शुभ योग है। यह योग 27 जून तक प्रभावी रहेगा और कई राशियों के लिए सौभाग्य, समृद्धि, और सफलता लेकर आएगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में या केंद्र (1, 4, 7, 10) में युति बनाते हैं, तो गजकेसरी राजयोग बनता है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है, जबकि गुरु ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। बृहत् पराशर होरा शास्त्र में इस योग को सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना गया है। 24 जून 2025 को मिथुन राशि में चंद्रमा, गुरु, बुध, शुक्र, और सूर्य की युति से यह योग और भी शक्तिशाली होगा। बुध बुद्धि को तेज करता है, शुक्र सुख और वैभव देता है और सूर्य आत्मविश्वास बढ़ाता है। यह योग विशेष रूप से 4 राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों के लिए शानदार रहेगा, इससे क्या लाभ होंगे और इस दौरान कौन से उपाय करने चाहिए।
वृषभ राशि
यह गोचर वृषभ राशि वालों की कुंडली के दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। गजकेसरी राजयोग और शुक्र की उपस्थिति आपके लिए धन और सुख लेकर आएगी। इस दौरान पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है और पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। परिवार में चल रहे पुराने विवाद सुलझेंगे और आपसी प्रेम बढ़ेगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और मानसिक शांति बढ़ेगी, जिससे आप हर काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत करेगा और परिवार में सुख-शांति लाएगा।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें। सफेद कपड़े पहनें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर पहले भाव को प्रभावित करेगा। जो व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का भाव है। इस गोचर और गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से आपका करियर नई ऊंचाइयों को छूएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर आप लेखन, पत्रकारिता या शिक्षण से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किन और बुद्धि की हर जगह चर्चा होगी। लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट या काम पूरे होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक यात्राएं या दान-पुण्य के अवसर भी मिलेंगे, जो आपके मन को शांति देंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपकी राशि में यह युति आपके आत्मविश्वास को दोगुना करेगी।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। हरे रंग के कपड़े पहनें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर दशम भाव को प्रभावित करेगा। यह करियर और सामाजिक स्थिति का भाव है। गजकेसरी राजयोग और बुध की उपस्थिति आपके कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आएगी। नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को करियर और सम्मान का कारक बताया गया है और यह गोचर आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आएगा।
उपाय: बुधवार को पन्ना रत्न धारण करें और गणेश चालीसा का पाठ करें। हरे रंग का रुमाल रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर नवम भाव को प्रभावति करेगा। गजकेसरी राजयोग के साथ शुक्र की उपस्थिति आपके भाग्य को चमकाएगी। इस दौरान विदेश यात्रा या दूर देश की नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपका सम्मान होगा। अगर आप पढ़ाई या लेखन से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवम भाव में यह युति सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति देगी, और आपके लिए नए द्वार खोलेगी।
उपाय: गुरुवार को पीले चंदन का तिलक लगाएं और ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ मंत्र का 19 बार जाप करें। पीले रंग के कपड़े पहनें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- गोल्डन टाइम के लिए तैयार हो जाएं ये 4 राशियां, गुरु के उदित होने से आएंगी खुशियां
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines