---विज्ञापन---

ज्योतिष

गोल्डन टाइम के लिए तैयार हो जाएं ये 4 राशियां, गुरु के उदित होने से आएंगी खुशियां

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह आगामी 9 जुलाई को मिथुन राशि में रहते हुए उदित अवस्था में आ जाएंगे। गुरु का उदित अवस्था में आना कुछ राशि वालों के लिए काफी शानदार समय लेकर आएगा। इन राशि वालों की लाइफ में नए कामों की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सभी परेशानियों का अंत होगा। आइए जानते हैं कि वे खुशनसीब राशियां कौन सी हैं?

Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में गुरु यानी बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि, सौभाग्य और धन का प्रतीक माना जाता है। गुरु ग्रह जब भी अपनी स्थिति या चाल में बदलाव करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। 9 जुलाई 2025 को सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर गुरु ग्रह मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। यह घटना कई राशियों के लिए शुभ साबित होगी, इससे इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव, आर्थिक उन्नति और करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होने की संभावना है। इस दौरान यातायात दुर्घटनाओं में कमी और प्राकृतिक आपदाओं पर नियंत्रण की संभावना है।

गुरु का मिथुन राशि में उदय न केवल व्यक्तिगत जीवन, बल्कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। अर्थव्यवस्था में स्थिरता आएगी, व्यापार में वृद्धि होगी और सामाजिक स्तर पर सौहार्द बढ़ेगा। यह समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी अनुकूल रहेगा। लोग शिक्षा, कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे समाज में सकारात्मक माहौल बनेगा।

---विज्ञापन---

दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में गुरु को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह शिक्षा, धन, संतान, विवाह और आध्यात्मिकता के कारक हैं। वहीं, मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, संचार और व्यापार का प्रतीक है। इस राशि में गुरु के उदय होने से कुछ क्षेत्रों में विशेष प्रगति के योग बनते हैं। इससे कुछ राशि वालों की लाइफ में बुद्धिमत्ता, रचनात्मकता और सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होती है। यह गोचर खासकर उन राशियों के लिए शुभ है, जिनके लिए गुरु अनुकूल स्थिति में होगा। आइए जानते हैं कि गुरु के इस उदय से किन राशियों को लाभ होगा, उनके जीवन में क्या बदलाव आएंगे और इसका व्यापक प्रभाव क्या होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का उदय धन और समृद्धि लेकर आ रहा है। इस गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और नए व्यापार शुरू करने के लिए यह समय शुभ रहेगा। अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो उससे छुटकारा पाने के योग बनेंगे। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपके विचारों को गंभीरता से लेंगे।

---विज्ञापन---

पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय फैसला लेने से बचें और एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

उपाय: हल्दी का तिलक लगाएं और गुरु मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

गुरु का उदय मिथुन राशि वालों के जीवन में एक सुनहरा दौर लेकर आएगा। गुरु आपकी राशि में रहकर ही उदय कर रहे हैं। इस कारण इनका प्रभाव सबसे ज्यादा सकारात्मक होगा। इस दौरान मिथुन राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और उनकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय नए प्रोजेक्ट शुरू करने और लाभ कमाने के लिए शानदार रहेगा।

प्यार और रिश्तों की बात करें, तो इस दौरान आपके लव रिलेशनशिप्स में मजबूती आएगी। अगर आप लव मैरिज की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि, काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप खुद को फिट रख सकते हैं।

---विज्ञापन---

उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और केले का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु का उदय करियर और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देगा। जॉब करने वाले लोगों को नए अवसर जैसे प्रमोशन, नई नौकरी या प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय प्रॉफिट वाली डील्स और विस्तार के लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

---विज्ञापन---

निवेश के लिए यह समय अच्छा है, लेकिन किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें। स्टूडेंट्स के लिए यह समय पढ़ाई में सफलता और एकाग्रता बढ़ाने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें। इस दौरान आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर पाएंगे।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु का उदय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह समय आपके लिए आर्थिक स्थिरता और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का है। अगर आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों, खासकर वो जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, यह समय सफलता दिलाने वाला है।

पारिवारिक जीवन में सौहार्द और खुशहाली बनी रहेगी। मानसिक तनाव कम होगा और आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इस दौरान धार्मिक या आध्यात्मिक यात्राओं का योग बन सकता है, जो आपके मन को शांति देगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा।

---विज्ञापन---

उपाय: पीपल के पेड़ की पूजा करें और गरीबों को भोजन दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 4 राशियों की खुल गई किस्मत, मीन में बनी चंद्रमा और शनि की युति

First published on: Jun 21, 2025 05:32 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola