Chandra Mangal Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह का खास महत्व है। खासकर मंगल और चंद्र को बड़ा प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। जब-जब मंगल और चंद्र देव की युति होती है, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। जहां कुछ राशियों के जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों का मिलन शुभ रहता है, तो कुछ लोगों के लिए ये कष्टकारी भी साबित होता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन करने के दो दिन बाद 23 अक्टूबर 2024 को चंद्र देव भी दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। जहां पर वह 25 अक्टूबर 2024 को देर रात 10 बजकर 15 मिनट तक मौजूद रहेंगे। हालांकि इन दो दिनों के दौरान चंद्र और मंगल की युति के कारण कुछ राशियों के जातकों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए चंद्र और मंगल का मिलन शुभ नहीं रहेगा।
वृषभ राशि
चंद्र और मंगल की युति का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण शादीशुदा जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का व्यवहार चिड़चिड़ा और गुस्सैल रहेगा, जिसके कारण माता-पिता से लड़ाई भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की इनकम में अचानक गिरावट आने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।
ये भी पढ़ें- Dhanteras पर गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें; मां लक्ष्मी होंगी नाराज, जेब रहेगी खाली!
मकर राशि
वृषभ राशि के अलावा मकर राशि के जातकों के लिए भी चंद्र और मंगल की युति शुभ नहीं रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के खर्चों में अचानक वृद्धि होने से घर का बजट बिगड़ सकता है। इसके अलावा वर्क प्लेस पर दोस्तों से झगड़े भी हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान होने के कारण व्यापारियों को आने वाले कुछ दिनों तक तनाव रहेगा। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में भी परेशानियां बनी रहेंगी।
मीन राशि
चंद्र और मंगल की युति मीन राशि के जातकों के लिए भी अशुभ रहेगी। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट नौकरीपेशा जातकों की ही कुछ गलतियों के कारण रुक सकता है। बिजनेसमैन के काम में उनके विरोधी परेशानी उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। मीन राशि के जातकों के घर में आने वाले कुछ दिनों तक कलह की स्थिति बनी रहेगी। बड़े भाई से भी झगड़ा हो सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका भी साथी से झगड़ा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की होगी मौज, पैसों से भरेगी तिजोरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
30 mins agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
17 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
18 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
21 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines