---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

12 मई से खुलेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, सेनापति मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन!

Mangal Gochar 2025: 12 मई को मंगल अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। अश्लेषा नक्षत्र में मंगल के प्रवेश से 5 राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। इससे कुछ राशि वालों के जीवन में धन और समृद्धि भी आएगी।

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। माना जाता है कि जब भी मंगल अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका इंपैक्ट सभी राशि वालों पर काफी अधिक पड़ता है। कुछ के लिए यह काफी शुभ रहता है तो कुछ के लिए यह समस्याओं से भरा भी रह सकता है।

मंगल देव 12 मई दिन सोमवार की सुबह 8 बजकर 55 मिनट अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में जब वे प्रवेश करेंगे तब वे कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। कर्क राशि में मंगल नीच के माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के कारण भावनात्मक रूप से आप स्थिर रहेंगे। भूमि, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस समय आपको परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर काफी शुभ रहने वाला है। आपकी नई योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को करियर में नया अवसर मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने के योग हैं। विदेश यात्रा करने भी चांस बन रहे हैं। इसके साथ ही आपकी नौकरी के भी पूरे योग हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं के भी योग बन सकते हैं। मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति मिलेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 5 राशि वालों से रहें सतर्क, होते हैं बेहद चालाक और शातिर!

First published on: Feb 26, 2025 09:04 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola