Money Vastu Tips: धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी माता उन्हीं लोगों के घर में वास करती हैं, जहां पर वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति अपने घर को वास्तु के अनुरूप बनाकर या सजाकर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे 5 खास वास्तु नियम के बारे में बताया गया है, जो मां लक्ष्मी को आकर्षित करती हैं। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि किन वास्तु टिप्स की मदद से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
मुख्य द्वार को हमेशा रखें साफ-सुथरा
वास्तु शास्त्र में, प्रवेश द्वार और मुख्य द्वार का बहुत महत्व है क्योंकि इसी के जरिए घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के इस इस स्थान का ध्यान विशेष ध्यान रखना चाहिए। ध्यान रखें कि घर का मुख्य प्रवेश द्वार पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो। क्योंकि इस स्थान को अंधेरा रखना कंगाली को आकर्षित करता है।
इस दिशा में मुख्य द्वार का होना है शुभ
पूरब या उत्तर दिशा की ओर मुख्य द्वारा का होना शुभ है। जबकि दक्षिणमुखी प्रवेश द्वार से बचना चाहिए। दरअसल दक्षिणमुखी प्रवेश द्वार सुख-समृद्धि के लिए बाधक माने गए हैं।
यह भी पढ़ें: 2024 तक शनि देव 3 राशियों पर रखेंगे असीम कृपा दृष्टि, 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन!
पूजा स्थल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा मंदिर को हमेशा अपने घर में पूर्वोत्तर की दिशा में रखें। क्योंकि ये दिशा पूजा-उपासना के लिए बेहद शुभ मानी गई है। इसके साथ ही पूजा घर या मंदिर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा जरूर रखें। साथ ही उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूजन के दौरान उन्हें ताजे फूल अर्पित करें।
रसोई स्थान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हृदय रसोई घर होता है। यह स्थान धन के प्रवाह को बहुत हद तक प्रभावित करता है। क्योंकि इस स्थान से मां लक्ष्मी का भी खास संबंध होता है। ऐसे में घर में किचन को लेकर दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए। रसोई घर के लिए सबसे शुभ स्थान दक्षिण पूर्व का कोना होता है। यह दिशा अग्नि तत्व से संबंधित है, जो पौष्टिक भोजन तैयार करने में सहायता करती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी कृपा प्राप्त करने के लिए किचन को हमेशा सुव्यवस्थित रखें।
यह भी पढ़ें: Karva Chauth 2023: करवा चौथ पर शहरवार चंद्रोदय का समय, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines