Mokshada Ekadashi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक एकादशी के व्रत का खास महत्व है। साल में कुल 24 बार एकादशी का व्रत रखा जाता है। हर एक एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी का उपवास रखा जाता है। इस एकादशी को मोक्ष देने वाली एकादशी भी कहा जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से मोक्षदा एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है। मोक्षदा एकादशी के दिन गीती जयंती भी मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। इस साल मोक्षदा एकादशी के दिन 5 दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिसके कारण कुछ लोगों को लाभ होगा। चलिए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन किन-किन लोगों की किस्मत का सितारा चमक सकता है।
11 दिसंबर को कौन-कौन से योग बन रहे हैं?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी तिथि का आरंभ 11 दिसंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 42 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 12 दिसंबर 2024 को देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदायतिथि के आधार पर इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।
एकादशी व्रत का पारण 12 दिसंबर 2024 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट के बीच करना शुभ रहेगा। 11 दिसंबर को भद्रावास, रवि, वरीयान, वणिज और विष्टि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
इन 3 राशियों को होगा लाभ!
मेष राशि
मोक्षदा एकादशी पर बनने वाले 5 दुर्लभ योग से मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है। इन योग के प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्र वर्ग पहले के मुकाबले ज्यादा धैर्यवान और संयमित होंगे। व्यापारियों को नए ग्राहक प्राप्त होंगे, जिससे मुनाफा बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जिन लोगों की उम्र 50 से ज्यादा है, सर्दी में उनकी सेहत सही रहेगी।
धनु राशि
भगवान विष्णु के आशीर्वाद से दुकानदार और कारोबारियों को धन की प्राप्ति हो सकती है। अविवाहित जातकों को उनके व्रत का फल मिलेगा। जल्द रिश्ता तय हो सकता है। छात्रों की बुद्धि का विकास होगा। भाग्य से मिल रहे साथ के कारण नौकरीपेशा जातक किसी भी समस्या का समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक राशि
शादीशुदा जातकों का साथी उनकी कोई पुरानी इच्छा पूरी कर सकता है। सहकर्मियों के अलावा बॉस भी नौकरीपेशा जातकों के काम से बहुत खुश होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा बॉस आपका जल्द प्रमोशन भी कर सकते हैं। श्री हरि के आशीर्वाद से दुकानदार और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति आने वाले दिनों में मजबूत रहेगी।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: 43 दिन बाद चंद्र करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा लाभ, बढ़ेगी धन-संपत्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
20 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines