Budh Nakshatra Gochar 2026: बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह का गोचर करना राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा. बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आज यानी 8 अगस्त 2026 शनिवार को हो चुका है. बुध ग्रह सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर बुध के पुष्य नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं. पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है. ऐसे में यह गोचर बेहद शुभ और लाभकारी सिद्ध होने वाला है.
16 अगस्त तक बुध ग्रह इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद बुध ग्रह पुष्य नक्षत्र से अश्लेषा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. बुध के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने से पहले 16 अगस्त तक का समय चार राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है. बुध ग्रह को वाणी, व्यापार और बुद्धि का कारक माना जाता है. ऐसे में इन लकी राशियों को बुध गोचर से बंपर लाभ मिलेगा. आइये इन राशियों के बारे में जानते हैं.
मिथुन राशि
बुध गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. इन लोगों की वाणी में मधुरता आएगी. नौकरी में आपको लाभ मिलेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. फैसले लेने में आसानी होगी. व्यापारियों को किसी बड़ी डील के होने से तगड़ा मुनाफा मिलेगा. आप लोगों को वाणी के प्रभाव से लाभ हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: दानवीर स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं आगे
सिंह राशि
बुध ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करना सिंह राशि के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. इन लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. इस दौरान आपको कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आप लोगों का मुनाफा बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा.
कन्या राशि
बुध ग्रह के गोचर करने से कन्या राशि वालों को फायदा हो सकता है. कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी. कमाई बढ़ने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. निवेश करने के लिए समय अच्छा है. अचानक से निवेश से लाभ मिल सकता है. व्यापारियों को लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों को बुध गोचर के प्रभाव से लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. अटके हुए काम पूरे हो सकत हैं. आर्थिक तौर पर सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. बुध गोचर के शुभ प्रभाव, कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत करने के लिए और गणेश जी की कृपा के लिए इन राशियों को गणेश जी को दुर्वा और मोदक चढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti Quotes: अपमान का बदला लेना है, तो जरूर अपनाएं ये चाणक्य नीति, घुटने टेक देगा दुश्मन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines