---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 4 राशियों को मिलेगा पैसा और दूर होंगी समस्याएं, बुध करेंगे मेष में गोचर!

बुध आगामी 7 मई की सुबह 4 बजकर 13 पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के प्रवेश करने से कुछ राशि वालों के जीवन में बहार आने की संभावना है। इस दौरान 4 राशि वालों के सारे काम बनने लगेंगे और सभी परेशानियों का अंत होने लगेगा।

---विज्ञापन---

ग्रहों के राजकुमार जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो सभी 12 राशि के लोगों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। बुध संचार, तर्क, व्यापार, शिक्षा के कारक हैं। वहीं, मेष के स्वामी मंगल हैं। मंगल अग्नि कारक हैं। बुध 7 मई की सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष राशि में प्रवेश करने से 4 राशि वालों की लाइफ बदल जाएगी।

जिन लोगों की कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होंगे, उनके जीवन में नया दौर सा देखने को मिलेगा। वो जो भी चाहेंगे, उसको प्राप्त कर लेंगे। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर अच्छा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

बुध का मेष राशि में गोचर प्रथम भाव में हो रहा है। ऐसे में मेष राशि वालों के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। आपकी मानसिक ऊर्जा और तर्क शक्ति भी प्रबल हो जाएगी। करियर में आपको खूब ग्रोथ देखने को मिलेगी। आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके कम्युनिकेशन स्किल से लोग प्रभावित होंगे।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के 9वें भाव में इस गोचर का असर देखने को मिलेगा। इस कारण सिंह राशि वालों के भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा और विदेश से जुड़ीं योजनाएं सफल रहेंगी। ज्ञान और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इससे आप खुद को एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के पंचम भाव में इस गोचर का असर देखने को मिलेगा। इस कारण आपको निवेश से लाभ होगा। इसके साथ ही शेयर मार्केट से फायदा होने की पूरी संभावना है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लव लाइफ में खुशियां आएंगी। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के तीसरे भाव में बुध का गोचर होगा। इस कारण व्यापार और करियर के लिए यह लाभदायक रहने वाला है। लेखन, मीडिया आदि से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। मार्केटिंग के लोगों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा। आपके पारिवारिक लोगों से संबंध मजबूत होंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 29 मार्च से शुरू होगा इन 4 राशियों का बुरा दौर, शुरू कर दें ये उपाय!

First published on: Mar 19, 2025 11:08 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola