Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रहों के राजकुमार हैं। इसके साथ ही इनको बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, व्यापार, शिक्षा, संचार और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना गया है। यह ग्रह इंसान के सोचने के तरीके, सीखने की गति और दूसरों से बातचीत करने के ढंग को प्रभावित करता है। बुध ग्रह जितना मजबूत होता है, व्यक्ति उतना ही स्मार्ट, चतुर और तर्कशील माना जाता है।
आगामी 7 मई 2025 की सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर बुध देव मीन राशि से निकलकर मंगलदेव की राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। यहां पहले से ही सूर्य मौजूद हैं, इससे बुधादित्य योग भी बनेगा। हालांकि बुध का मेष राशि में गोचर कुछ राशि वालों की लाइफ में सुनहरे रंग भर देगा। उनका करियर बुलंदियों पर हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां जिनके लिए बुध का गोचर शानदार रहने वाला है।
मेष राशि
बुध आपकी कुंडली के पहले भाव यानी लग्न में गोचर कर रहा है, जिससे आप पहले से ज्यादा तेज-तर्रार, निर्णायक और एक्सप्रेसिव बन सकते हैं। करियर में नई शुरुआत, इंटरव्यू आदि में आपको सफलता मिलने के योग बनेंगे। आपको टीम लीड करने के मौके मिल सकते हैं। आपकी बातों में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे सीनियर्स और कलीग्स आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं। अगर किसी बदलाव की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।
सिंह राशि
बुध के इस गोचर का असर आपके नवम भाव में होगा। यह भाव भाग्य, विदेश और उच्च शिक्षा से जुड़ा होता है। इस समय आपके करियर में किस्मत का साथ मिल सकता है। जो लोग विदेश से जुड़ा काम करते हैं, या सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह गोचर बेहद पॉजिटिव साबित होगा। करियर से जुड़े नए रास्ते खुल सकते हैं और किसी बड़े व्यक्ति से आपको गाइडेंस भी मिल सकता है।
कन्या राशि
बुध कन्या राशि के ही स्वामी हैं और जब यह अष्टम भाव में आते हैं, तो यह आपको समस्याओं की गहराई तक जाकर उन्हें हल करने की शक्ति देते हैं। रिसर्च, साइकोलॉजी, डिटेक्टिव वर्क, टेक्निकल फील्ड या ऑडिटिंग से जुड़े लोग इस दौरान अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको अपनी पुरानी परेशानियों का हल मिलने लगेगा और करियर में धीरे-धीरे स्थिरता आने लगेगी।
मकर राशि
बुध के गोचर का असर आपके चौथे भाव पर होगा। यह भाव करियर और मानसिक शांति दोनों से जुड़ा होता है। इस समय आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ में स्थिरता और संतुलन का अनुभव होगा। जो लोग रियल एस्टेट, इंटीरियर, एजुकेशन या कंसल्टिंग फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें खास फायदा हो सकता है। जॉब में बदलाव की सोच रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल है।
मीन राशि
बुध का गोचर आपके धन भाव पर असर डालेगा। इससे आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स के जरिए इनकम बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया या कंटेंट राइटिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा और इंटरव्यू, क्लाइंट मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आप अपना बेस्ट देंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- मौत से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, परछाई तक होने लगती है दूर!
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines