मौत से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, परछाई तक होने लगती है दूर!

शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति की मृत्यु से पहले उसे कुछ संकेत दिखने लग जाते हैं। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृत्यु निकट आ गई है।

sick man
विज्ञापन

मृत्यु एक अटल सत्य है। जिसका इस धरती पर जन्म हुआ है, उसका अंत निश्चित है। मृत्यु को टाला नहीं जा सकता है, लेकिन कुछ संकेतों से इसको पहचाना जा सकता है। कई शास्त्रों जैसे गरुड़ पुराण और शिव महापुराण आदि में कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जो मृत्यु के आने से पहले व्यक्ति महसूस करता है। शिव महापुराण में ऐसे लक्षणों के बारे में बताया गया है, जो इंसान को उसकी मौत से पहले दिखाई देते हैं। शिवमहापुराण  के अनुसार भगवान शिव ने स्वयं माता पार्वती को कुछ ऐसे संकेत बताए थे, जिनसे जाना जा सकता है कि मृत्यु का समय निकट आ गया है।

मृत्यु आने से पहले मिलते हैं ये 7 संकेत!

  • शिवमहापुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है तब उसका शरीर नीला पड़ने लगता है। 6 महीने पहले उसके शरीर पर लाल रंग के निशान दिखाई देने लगते हैं।
  • जिस व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है, उस व्यक्ति के शरीर के कुछ अंग काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे व्यक्ति का मुंह, कान, आंख और जीभ ठीक प्रकार से काम नहीं करते हैं। इसका अर्थ है कि व्यक्ति के पास अब 6 महीने का ही समय बचा है।
  • अगर किसी व्यक्ति का बायां हाथ लगातार फड़कने लगता है और मुंह के अंदर तालू का हिस्सा सूखने लगे तो इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति के पास 1 महीने का ही समय शेष है।
  • मृत्यु जब समीप होती है तब व्यक्ति को अपनी परछाई पानी, तेल, घी या आईने में दिखना बंद हो जाती है। शिवमहापुराण के अनुसार जब परछाई दिखना बंद हो जाती है तो मानना चाहिए कि व्यक्ति के पास टाइम कम बचा है।
  • शिवमहापुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है तब चांद और तारे ठीक से दिखना बंद हो जाते हैं। ऐसा होने पर मानना चाहिए कि व्यक्ति के पास टाइम कम बचा है।
  • व्यक्ति को मरने से 3 से 4 दिन पहले अपने आसपास पूर्वजों के होने का अहसास होने लगता है। उसको ऐसा लगता है कि जैसे उसके आसपास कोई है।
  • अगर किसी व्यक्ति को देखकर कुत्ते रोने लगें तो समझ लें उस व्यक्ति की मृत्यु निकट है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ