Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

इन 8 राशियों को होगा छप्परफाड़ लाभ, 30 अगस्त को बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Budh Gochar 2025: 30 अगस्त को बुध मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मघा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों की लाइफ में बड़ा पॉजिटिव चेंज आएगा। इस राशि वालों को इस दौरान बंपर लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि बुध का यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा?

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 13, 2025 16:50
Budh Gochar 2025

Budh Gochar 2025: 30 अगस्त 2025 को शाम 4 बजकर 17 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और वे इस दौरान सिंह राशि में रहेंगे। ज्योतिष में बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक है। वहीं, मघा नक्षत्र केतु के अधीन है। इसके साथ ही शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक है। यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस दौरान इस राशि वालों को अपनी लाइफ में छप्परफाड़ लाभ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर अच्छा समय लेकर आएगा?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर पंचम भाव को प्रभावित करेगा। यह समय रचनात्मकता, शिक्षा और प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और उनकी एकाग्रता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेमी जोड़ों के बीच संचार में मधुरता आएगी और व्यापारियों को नई रणनीतियों से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए बुध चतुर्थ भाव को प्रभावित करेंगे। यह गोचर पारिवारिक सुख, संपत्ति और माता के स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने और घरेलू मामलों में सुधार के अवसर मिलेंगे। रियल एस्टेट या संपत्ति से जुड़े लोगों को निवेश में लाभ हो सकता है। मानसिक शांति का अनुभव होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध ही हैं। यह गोचर आपके तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। यह समय संचार, लेखन और छोटी यात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लेखकों, पत्रकारों और व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह वालों के लिए पहले भाव को यह गोचर प्रथम भाव में होगा। यह व्यक्तित्व, बुद्धि और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए विचारों को लागू करने का यह उत्तम समय है। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के दूसरे भाव पर इस गोचर का असर होगा। यह गोचर धन, वाणी और पारिवारिक सुख के लिए शुभ समय है। इस दौरान आपकी वाणी प्रभावशाली बनेगी, जिससे व्यापारिक सौदों और बातचीत में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के 11वें भाव पर इस गोचर का प्रभाव होगा। यह आय और सामाजिक नेटवर्क के लिए शुभ है। आपको दोस्तों और सहयोगियों से सहायता मिलेगी। व्यापार में नए पार्टनर बन सकते हैं और आय के नए स्रोत खुलेंगे। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लिए इस गोचर का प्रभव दशम भाव पर होगा। यह भाव करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापारियों को नई परियोजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। नेतृत्व क्षमता और मैनेजमेंट स्किल अच्छी होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर नवम भाव को प्रभावित करेगा। यह समय उच्च शिक्षा, आध्यात्मिक विकास और लंबी यात्राओं के लिए अनुकूल है। विदेशी संपर्कों या यात्राओं से लाभ मिल सकता है। बौद्धिक और आध्यात्मिक कार्यों में प्रगति होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 13 अगस्त को संकट में फंस सकती हैं ये 5 राशियां, बचने के लिए करें ये उपाय

First published on: Aug 13, 2025 04:50 PM

संबंधित खबरें