Mercury Transit 2025: बुध ने बदली चाल, इन 5 राशियों को शोहरत और धन का वरदान; सूर्य भी रहेंगे मेहरबान!

Mercury Transit 2025: बुधवार 22 जनवरी, 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। बुध के नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियों की किस्मत चमकने के योग है और इन राशियों के जातकों पर सूर्य की कृपा भी बरसेगी और उन्हें शोहरत और धन का वरदान प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-nakshatra-parivartan-2025

Mercury Transit 2025: बुधवार 22 जनवरी, 2025 को दोपहर बाद लगभग 2 बजकर 55 मिनट पर बुध ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। ग्रहों के राजकुमार बुध पूर्वाषाढ़ा से निकलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्रमंडल के 27 नक्षत्रों में 21वां नक्षत्र है, जिसके स्वामी सूर्य हैं। बता दें कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में बुध मात्र 9 दिनों तक ही विराजमान रहेंगे और फिर 30 जनवरी रात में श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र स्थिरता और नेतृत्व की ऊर्जा सहायक होने वाले नक्षत्र हैं। जब बुध जैसे तेज चाल वाले ग्रह इस नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो व्यक्ति में आत्मविश्वास और संचार की क्षमता बढ़ जाती है। यह गोचर उन लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ है, जो शिक्षा, राजनीति, लेखन और मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हैं।

विज्ञापन

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियों की किस्मत चमकने के योग बन रहे हैं। इन राशियों के जातकों पर सूर्य की कृपा भी बरसेगी। इन दोनों ग्रहों की मेहरबानी से इन राशियों के जातकों को शोहरत और धन का वरदान प्राप्त होने के योग हैं। साथ ही, इन राशियों के जातकों के करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में सुधार होगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

बुध का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक रूप से बेहद लाभकारी साबित होगा। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। यदि आपने हाल ही में किसी प्रकार का निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी धन का प्रवाह बढ़ेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। यह समय आपके लिए नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए भी अनुकूल है। अपनी बुद्धिमत्ता का उपयोग करके सही फैसले लें और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता और साझेदारी के मामले में लाभदायक होगा। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यदि आप विदेश में काम या पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं, तो बुध का यह गोचर आपके पक्ष में निर्णय दिला सकता है। विदेश व्यापार, आयात-निर्यात और मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। अपने वित्तीय मामलों पर ध्यान दें और किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

कन्या राशि

बुध कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत अनुकूल है। आपके प्रयास सफल होंगे। छात्रों के लिए पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना आसान होगा और अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में आप मजबूत स्थिति में रहेंगे और बचत में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं और विचार व्यावसायिक स्तर पर सराहे जाएंगे, जिससे लाभ होगा। अपनी योजनाओं को स्पष्ट रूप से तैयार करें और धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए बुध का यह गोचर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का समय है। जो लोग प्रॉपर्टी या अन्य किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर रहे हैं, उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार में सामंजस्य और खुशहाली बनी रहेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आपकी बनाई गई योजनाओं को मान्यता और सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। बड़े निर्णय लेते समय धैर्य रखें और दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर व्यक्तिगत और आर्थिक जीवन में संतुलन लाएगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और आप अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर करने में सक्षम होंगे। आप अपनी कला या रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे और यह आपको पहचान दिलाएगा। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के अवसर बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। नए संपर्क और मित्रता आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ