Mercury Transit 2025: बुध देव को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, जो 19 से 20 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। जब भी बुध का गोचर होता है, तो सबसे पहले उसका प्रभाव व्यक्ति की बुद्धि, व्यापार, तर्क शक्ति, शिक्षा और संचार आदि पर पड़ता है। साथ ही रिश्तों में भी परिवर्तन आने की संभावना बढ़ जाती है। बीते दिनों बुध देव ने करीब 20 दिन बाद राशि परिवर्तन किया है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं इस बार बुध गोचर से किन तीन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
किस समय हुआ बुध गोचर?
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, वर्ष 2025 में 24 जनवरी को प्रात: काल 5 बजकर 45 मिनट पर बुध देव ने मकर राशि में कदम रखा है। बुध देव 11 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक मकर राशि में ही मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नौकरी के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2025? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
बुध गोचर बढ़ाएगा इन 3 राशियों का तनाव!
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के ऊपर बुध गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की भावनाएं अस्थिर रहेंगी, जिसके कारण साथी से लड़ाई होने की भी संभावना है। छोटी-छोटी बातों पर संवेदनशील होने के कारण सिंगल लोगों का मानसिक तनाव बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चों का बोझ बढ़ने से कारोबारियों और दुकानदारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ राशि
बुध गोचर का वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। उधार देना या लेना, दोनों इस समय सही नहीं रहेगा। हाल ही में जिन लोगों का दिल टूटा है, उन्हें अतीत की बातें परेशान कर सकती हैं। इससे आप ऑफिस के काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। नहीं तो नुकसान होने की संभावना है।
कन्या राशि
ग्रहों के राजकुमार यानी बुध का गोचर करना इस बार कन्या राशि के जातकों के लिए सही नहीं रहेगा। पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबारी मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे। युवा वर्ग किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें। नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। उम्रदराज जातकों का शारीरिक स्वास्थ्य कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनका जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष कुछ समय तक कमजोर रहेगा।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2025: सूर्य मचाएंगे इन 3 राशियों के जीवन में उथल-पुथल, 12 दिन तक रहना होगा सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines