वैदिक ज्योतिष के गणितीय गणना के मुताबिक, शुक्रवार 30 मई, 2025 सूर्य और बुध के बीच की कोणीय दूरी 0 डिग्री तक सिमट जाएगी। सामान्य शब्दों में कहें तो इस दिन ये दोनों ग्रह एक पूर्ण युति बना रहे हैं, जिसका ज्योतिषीय महत्व बहुत अधिक है। वृषभ राशि में बन रही यह युति बेहद पावरफुल है, जिसे बुधादित्य योग कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य की सत्ता और बुध की बुद्धि मिलकर जातक को विशेष नेतृत्व के गुण प्रदान करते हैं। जातक को संचार, लेखा-जोखा और योजनाएं बनाने के काम में खास सफलता हासिल होती है।
30 मई को बनने वाली बुध-सूर्य की युति से यूं तो सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को भाषण, वार्तालाप, लेखन, पत्रकारिता, शिक्षा, आईटी, लॉ आदि क्षेत्रों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
इस अवधि में मेष राशि के जातकों के लिए करियर और सामाजिक जीवन में विशेष उन्नति के संकेत हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है और पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारियां मिलने के योग प्रबल हैं। यदि किसी सरकारी कार्य में रुकावटें आ रही थीं, तो अब सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय सकारात्मक परिणाम देंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभदायक सिद्ध होगा क्योंकि यही वह राशि है, जिसमें यह शुभ युति बन रही है। यह योग आत्मबल और निर्णय क्षमता को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय नए अवसरों से भरपूर रहेगा और आय में स्थिर वृद्धि की संभावना बन रही है। पूर्व में लिए गए निर्णय अब लाभ देने लगेंगे, और सम्मानजनक स्थान प्राप्त होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को यह युति सामाजिक और व्यावसायिक नेटवर्किंग के माध्यम से लाभ दिला सकती है। मित्रों और प्रभावशाली लोगों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। इस समय डिजिटल माध्यम, विदेशी संपर्क या ऑनलाइन कार्यों से भी अच्छे लाभ की संभावनाएं बनेंगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और भविष्य की योजनाओं को दिशा मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह युति करियर में नई ऊंचाइयां देने वाली हो सकती है। नेतृत्व की भूमिका में आना या अपने कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान बनाना संभव होगा। प्रतिष्ठा, सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा होगा। कार्यस्थल पर निर्णय लेने की क्षमता को सराहा जाएगा और लोग आपके विचारों का अनुसरण कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय शिक्षा, न्याय, लेखन और बौद्धिक कार्यों में विशेष सफलता देने वाला रहेगा। गुरु और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। दीर्घकालिक योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। ज्ञान संबंधी क्षेत्रों में नाम और यश मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं।
ये भी पढ़ें: किचन के वास्तु दोष को इस उपाय से करें दूर, पॉजिटिव एनर्जी से बढ़ेगी घर में खुशहाली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines