Budh Transit 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का विशेष महत्व है। इसी वजह से बुध देव को सेनापति के नाम से भी जाना जाता है। जिस भी व्यक्ति पर बुध देव मेहरबान होते हैं, उसे करियर में हाई पोजीशन मिलती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। यहां तक कि पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि एक निश्चित अंतराल के बाद प्रत्येक ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है, जिसका असर हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
कब होंगे बुध देव अस्त?
हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, इस समय बुध देव सिंह राशि में विराजमान हैं। आज से 7 दिन बाद 4 अगस्त को बुध देव उदित से अस्त अवस्था में आएंगे। साल 2024 में बुध के अस्त से कुछ राशियों के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। करियर में सफलता मिलने के साथ-साथ घर में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। इसी के साथ स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। चलिए जानते हैं वो चार लकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनके लिए बुध ग्रह का अस्त होना अतिशुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 90 साल बाद 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ! सावन के आखिरी सोमवार को बन रहा महासंयोग
इन 4 राशियों को होगा महालाभ!
मिथुन राशि
लंबे समय से चढ़े हुए कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। अध्यात्म में छात्रों की रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेसमैन को शत्रुओं पर जीत प्राप्त होगी। छात्रों को खेलकूद की किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि
कारोबारियों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के साथ-साथ अपार धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सामाजिक कार्य में सक्रियता बढ़ेगी, जिससे समाज में और घर परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।
मकर राशि
रोजगार की तलाश पूरी होगी। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ हो सकती है, जिससे आज ही नहीं आने वाले कई दिन आप खुश रहेंगे। व्यापारियों को बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण काम में बढ़ोतरी होगी और मुनाफा भी बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। कारोबारियों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके कारण धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन से 12 राशियों को होगा लाभ! पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines