ज्योतिष गणना के अनुसार, बृहस्पतिवार 3 अप्रैल, 2025 की अपराह्न में 5 बजकर 31 पर ग्रहों के राजकुमार बुध उत्तराभाद्रपद से निकलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। यहां उनकी युति कर्मफल के स्वामी शनि से होने वाली है, जो इस नक्षत्र में 27 दिसम्बर, 2024 से विराजमान हैं। जहां तक इन दोनों ग्रहों के राशियों में स्थित होने की बात है, तो बता दें कि 30 मार्च, 2025 को शनि ग्रह के मीन राशि में महागोचर के बाद यहां पहले से बैठे उनकी युति बुध ग्रह से हो चुकी है।
बुध-शनि युति का राशियों पर असर
ज्योतिष संसार में बुध-शनि की युति एक महत्वपूर्ण घटना है, जो लगभग 30 सालों के बाद मीन राशि में हो रही है। इस युति का प्रभाव विशेष रूप से 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। इस समय के दौरान इन 3 राशियों के जातक विशेष लाभ और समृद्धि प्राप्त करेंगे। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और करियर के मामले में ये नई ऊंचाइयां छुएंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: बेडरूम में भूल से भी न रखें ये 7 चीजें, रिश्तों में दरार आते नहीं लगेगी देर
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बुध-शनि युति बेहद शुभ और फलदायक होगी। इस युति के दौरान वृषभ राशि के जातक अपनी योजनाओं को सही दिशा में बढ़ा सकेंगे। किसी पुराने कर्ज और वित्तीय समस्या से राहत मिल सकती है। जो लोग नई योजनाओं या व्यापार में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा समय है। इसके अलावा इस समय वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहायता मिल सकती है, जो उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने में मदद करेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है। शनि और बुध की युति कन्या राशि के जातकों को पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में सफलता की दिशा दिखा सकती है। यह समय आपके सोचने और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का है। नौकरी में प्रमोशन के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है। वित्तीय मामलों में लाभ होगा और पुराने कार्यों का भी फायदा हो सकता है। इसके अलावा, परिवार और रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। बुध और शनि की युति मीन राशि में होने के कारण, मीन राशि के जातक अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में कई सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। यह समय शिक्षा, करियर और नए अवसरों के लिए बेहतरीन होगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और धन की प्राप्ति का योग बनेगा। खासतौर पर, अगर मीन राशि के जातक अपने काम या व्यवसाय में नए प्रयोग करने की सोच रहे हैं, तो सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान इन 5 सपनों का दिखना है ‘गुड लक’ संकेत, मिलती है बड़ी सक्सेस और धन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines