30 साल बाद मीन राशि में बुध-शनि युति, 3 राशियों पर बरसेगी कृपा; नोट से भरी रहेगी जेब

ज्योतिष गणना के अनुसार, कर्मफल के स्वामी शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध की पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में युति हो रही है। वहीं, 30 मार्च 2025 से मीन राशि में बुध-शनि का योग बन चुका है। इन दोनों ग्रहों की युतियों से 3 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

mercury-saturn-conjunction

ज्योतिष गणना के अनुसार, बृहस्पतिवार 3 अप्रैल, 2025 की अपराह्न में 5 बजकर 31 पर ग्रहों के राजकुमार बुध उत्तराभाद्रपद से निकलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। यहां उनकी युति कर्मफल के स्वामी शनि से होने वाली है, जो इस नक्षत्र में 27 दिसम्बर, 2024 से विराजमान हैं। जहां तक इन दोनों ग्रहों के राशियों में स्थित होने की बात है, तो बता दें कि 30 मार्च, 2025 को शनि ग्रह के मीन राशि में महागोचर के बाद यहां पहले से बैठे उनकी युति बुध ग्रह से हो चुकी है।

विज्ञापन

बुध-शनि युति का राशियों पर असर

ज्योतिष संसार में बुध-शनि की युति एक महत्वपूर्ण घटना है, जो लगभग 30 सालों के बाद मीन राशि में हो रही है। इस युति का प्रभाव विशेष रूप से 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। इस समय के दौरान इन 3 राशियों के जातक विशेष लाभ और समृद्धि प्राप्त करेंगे। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और करियर के मामले में ये नई ऊंचाइयां छुएंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बुध-शनि युति बेहद शुभ और फलदायक होगी। इस युति के दौरान वृषभ राशि के जातक अपनी योजनाओं को सही दिशा में बढ़ा सकेंगे। किसी पुराने कर्ज और वित्तीय समस्या से राहत मिल सकती है। जो लोग नई योजनाओं या व्यापार में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा समय है। इसके अलावा इस समय वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहायता मिल सकती है, जो उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने में मदद करेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है। शनि और बुध की युति कन्या राशि के जातकों को पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में सफलता की दिशा दिखा सकती है। यह समय आपके सोचने और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का है। नौकरी में प्रमोशन के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है। वित्तीय मामलों में लाभ होगा और पुराने कार्यों का भी फायदा हो सकता है। इसके अलावा, परिवार और रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। बुध और शनि की युति मीन राशि में होने के कारण, मीन राशि के जातक अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में कई सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। यह समय शिक्षा, करियर और नए अवसरों के लिए बेहतरीन होगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और धन की प्राप्ति का योग बनेगा। खासतौर पर, अगर मीन राशि के जातक अपने काम या व्यवसाय में नए प्रयोग करने की सोच रहे हैं, तो सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ