Zodiac Signs: बुध-शनि के शुभ योग से मालामाल होंगी ये 3 राशियां; करियर, नौकरी और व्यापार में लहराएगा परचम!

Zodiac Signs: 19 जनवरी, 2025 से वैदिक ज्योतिष के दो बेहद महत्वपूर्ण ग्रह बुध और शनि लाभ दृष्टि का शुभ बना रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इससे 3 राशियां मालामाल हो सकती हैं और इन राशियों के जातक करियर, नौकरी और व्यापार में परचम लहरा सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-shanu-laabh-drishti

Zodiac Signs: बुध और शनि दोनों ही वैदिक ज्योतिष के बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों के किसी भी प्रकार के योग, संयोग, युति, प्रतियुति, दृष्टि आदि को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। रविवार 19 जनवरी, 2025 से बुध और शनि दोपहर बाद एक-दूसरे से बेहद नजदीक केवल 60 डिग्री पर स्थित होंगे। ज्योतिष शास्त्र में इसे ग्रहों की लाभ दृष्टि कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र में बुध और शनि के संयोग को महत्वपूर्ण प्रभाव माना गया है, क्योंकि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, यह संयोग बुद्धि, अनुशासन, योजना और संवाद कौशल पर बेहद गहरा प्रभाव डालता है।

बुध और शनि के संयोग का ज्योतिष महत्व

जब बुध और शनि ग्रह एक साथ आते हैं, तो उनके गुण आपस में मिलकर विशेष प्रभाव उत्पन्न करते हैं। यह देखा गया है कि बुध-शनि की लाभ दृष्टि का प्रभाव अधिकांशतः सकारात्मक होता है। यह संयोग व्यक्ति को गहरी सोच और योजना बनाने की क्षमता प्रदान करता है। तार्किक और योजनाबद्ध सोच जातक को व्यावसायिक सफलता दिलाती है। प्रायः व्यापार, लेखन, अकाउंट और रिसर्च से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलती है। शनि के असर से व्यक्ति में धैर्य और अनुशासन व्यक्ति धैर्यपूर्वक कार्य करता है और योजनाबद्ध तरीके से जीवन को आगे बढ़ाता है।

बुध-शनि की लाभ दृष्टि का राशियों पर असर

बुध और शनि की लाभ दृष्टि से यूं तो अधिकांश राशियां लाभान्वित होंगी, लेकिन 3 राशियों जातकों पर विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इन 3 राशियों के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, धन, शिक्षा, रिश्ते और स्वास्थ्य में प्रगति होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि भी बुध की स्वामित्व वाली राशि है और इस पर शनि की शुभ दृष्टि कार्यक्षमता और अनुशासन में सुधार करती है। बुध-शनि की लाभ दृष्टि से इस राशि के जातकों जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बेहद पॉजिटिव असर होगा। धन की आमद तेज होगी। आपके करियर में तरक्की होगी और आपको नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है, जिसे आप अच्छे से निभा पाने में सक्षम होंगे। संचार, मीडिया, और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को उनके कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार से लाभ होगा और इनकम के मार्जिन में उछाल आएगा। और किसी निवेश से अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों और परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि बुध की स्वामित्व वाली राशि है, इसलिए इस राशि के जातकों पर बुध और शनि का प्रभाव अत्यधिक शुभ होने के योग बन रहे हैं। आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, पारिवारिक जीवन आदि पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में खास प्रगति होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। शिक्षण, लेखन, संचार, और चिकित्सा से जुड़े पेशों में लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं। नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। मित्रों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने की प्रवृत्ति मजबूत होगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक संतुलन बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि का स्वामित्व शनि ग्रह के पास है और बुध का इस राशि में प्रभाव सकारात्मक होता है। जब बुध और शनि की शुभ दृष्टि इस राशि पर पड़ती है, तो इस राशि के जातकों जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक असर पड़ता है। बुध-शनि की लाभ दृष्टि से इस राशि के जातकों को करियर में स्थिरता और उन्नति मिलने के योग हैं। मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, सरकारी नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों में सफलता मिलने के प्रबल योग बनेंगे। निवेश और संपत्ति से लाभ होने की संभावनाएं है। आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत हो सकती है कि आप एक झटके में बंगला और गाड़ी का सपना पूर कर सकते है। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आप तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में शानदार प्रदर्शन करेंगे। परिवार और जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य बना रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ