बुध को ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। अभी ये मीन राशि में मौजूद हैं। मीन राशि में रहते हुए बुध 7 अप्रैल सोमवार की शाम 4 बजकर 36 मिनट पर मार्गी चाल चलने लगेंगे। इस दौरान बुध करीब 24 दिन बाद सीधी चाल चलेंगे। इसके अगले दिन 8 अप्रैल मंगलवार के दिन सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर बुध मीन राशि में ही उदय हो जाएंगे। बुध करीब 21 दिन बाद उदय होंगे। बुध के उदय से कन्फ्यूजन कम होगा और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।
जब बुध मीन राशि में उदय होंगे तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। मीन राशि में बुध नीच के होते हैं। इस कारण मीन राशि में बुध के होने से लोगों की लॉजिकल और एनालिटिकल पावर थोड़ी कमजोर हो जाती है। वहीं, जब बुध इसी राशि में उदय हो जाएंगे तो कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों भरे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इससे लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के 11वें भाव में बुध उदय होंगे। इससे नए इनकम के सोर्स बनेंगे। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। बिजनेस करते हैं तो क्लाइंट्स या पार्टनरशिप से आपको लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको खूब लाभ होगा और आय के भी स्रोत बनेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के 9वें भाव में बुध रहने वाले हैं। इस कारण यात्रा से आपको लाभ होगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स हैं या फिर किसी रिसर्च से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।
कन्या राशि
बुध का उदय कन्या राशि वालों के 7वें भाव में होगा। इससे बिजनेस में नए कॉन्ट्रै्क्ट मिलेंगे। इसके साथ ही पार्टनरशिप से आपको लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो तनाव कम होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के चौथे भाव में इस परिवर्तन का असर होगा। इससे पारिवारिक सुख और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। घर और गाड़ी खरीदने के योग बन सकते हैं। माता से लाभ और सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के पहले भाव में बुध के उदय होने का असर होगा। इससे मानसिक स्पष्टता और कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होगी। नौकरी और बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। इसके साथ ही आपके अंदर लोगों को प्रभावित करने की क्षमता बढ़ेगी। पर्सनल ग्रोथ और सेल्फ कॉन्फिडेंस में इजाफा होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 12 अप्रैल से दूर हो जाएंगे इन 5 राशियों के दुख-दर्द, मंगल करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर!
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines