---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

12 अप्रैल से दूर हो जाएंगे इन 5 राशियों के दुख-दर्द, मंगल करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर!

ग्रहों के सेनापति मंगल 12 अप्रैल को पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। मंगल के इस गोचर से 5 राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। इस गोचर इन राशि वालों के जीवन में सुख और समृद्धि आएगी। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन सी हैं।

---विज्ञापन---

मंगल 3 अप्रैल को कर्क राशि में सुबह 1 बजकर 56 मिनट पर गोचर कर जाएंगे। इसके बाद वे 12 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। दरअसल मंगल कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं। इनकी स्वाभाविक ऊर्जा इस राशि में थोड़ी कमजोर हो जाती है। इस दौरान ये अधिक इमोशनल और प्रोटेक्टिव और उतार-चढ़ाव वाला असर प्रदान करते हैँ।

पुष्य नक्षत्र को एक शुभ और स्थायी फल देने वाला नक्षत्र माना जाता है। माना जाता है इससे मंगल की उग्रता थोड़ी कंट्रोल में हो जाती है और इसका इंपैक्ट ज्यादा प्रैक्टिकल बन जाता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि की प्रकृति अनुशासन और धैर्य से जुड़ी होती है। इससे व्यक्ति को सोच-समझकर कदम उठाने में हेल्प मिलती है। जब मंगल पुष्य नक्षत्र में होते हैं तब व्यक्ति अपने कर्म और मेहनत के बल पर अच्छे नतीजे पा सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह गोचर शानदार रहने वाला है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन तीसरे भाव में होगा। इससे वृषभ राशि वालों के पराक्रम और मेहनत में वृद्धि होने के योग हैं। नया काम शुरू करने या किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए यह समय सही रहेगा। आपको यात्रा से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के 12वें भाव में इस गोचर का असर रहेगा। यह भाव खर्चों और विदेशी मामलों से संबंधित है। इस समय जो भी निवेश करेंगे, उससे आपको पूरा लाभ होगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा में भी आपको सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक ग्रोथ और गुप्त ज्ञान में रुचि बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वालों के 10वें भाव में मंगल के इस गोचर का असर होगा। इससे आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आपकी पब्लिक इमेज में भी सुधार होगा। बॉस और सीनियर्स का आपको सपोर्ट मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के 7वें भाव में इस गोचर का असर होगा। इससे बिजनेस पार्टनरशिप में मजबूती आएगी। इसके साथ ही रिलेशनशिप में भी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। बिजनेसमैन हैं तो नई डील्स और एग्रीमेंट्स से आपको लाभ होगा। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर उनके 5वें भाव में होगा। इससे स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। संतान से संबंधित आपको शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। जीवन में क्रिएटिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही लव लाइफ भी शानदार हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शादी लव होगी या अरेंज? अपनी कुंडली से खुद जानिए!

First published on: Apr 01, 2025 02:55 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola