Mercury Retegrograde Horoscope: साल 2025 में बुध ग्रह तीसरी बार होंगे वक्री, इन 4 राशियों पर बरसाएंगे धन-वैभव का वरदान

Mercury Retegrograde Horoscope: 10 नवंबर 2025 से बुध ग्रह फिर वक्री चाल चलने जा रहे हैं. इस उल्टी चाल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों पर पर वे धन और वैभव की बारिश करने वाले हैं? आइए जानते हैं, वो भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें मिलेगा बुध का वरदान?

budh-vakri-2025-rashifal

Mercury Retegrograde Horoscope: वैदिक ज्योतिष के नौ ग्रहों में से केवल 5 ग्रह ही मार्गी पथ छोड़कर वक्री होते हैं, जिसे ग्रह की उल्टी चाल कहते हैं. ये 5 ग्रह हैं: बुध, मंगल, शनि, शुक्र और गुरु. जहां सूर्य और चंद्रमा कभी वक्री नहीं होते हैं, वहीं राहु और केतु हमेशा वक्री चाल ही चलते हैं. ग्रहों के वक्री होने का असर राशियों पर मिला-जुला होता है यानी कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ता है. अक्सर देखा गया है, ग्रहों को इससे अचानक लाभ होते हैं.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर से बुध ग्रह वक्री हो रहे हैं. इससे पहले बुध ग्रह जुलाई 2025 में 25 दिनों के लिए और मार्च 2025 में 24 दिनों के लिए वक्री हुए थे. यह साल 2025 तीसरा मौका है, जब बुध वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे. 10 नवंबर से वक्री होने बाद बुध 20 तक उल्टी चाल चलेंगे और 29 नवंबर को मार्गी होंगे. बुध के वक्री होने का असर यूं तो असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए बुध की उल्टी काफी लाभकारी साबित हो सकती है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिनपर वे धन और वैभव की बारिश करेंगे?

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुध वक्री का यह समय वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ रहेगा. अचानक किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार में अटके सौदे पूरे होंगे. कारोबार में नया विस्तार संभव है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति का अवसर मिल सकता है. घरेलू वातावरण में भी सुख-शांति बनी रहेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी ही बुध हैं, इसलिए ग्रह का वक्री होना इनके लिए वरदान समान रहेगा. आपकी बुद्धि और संवाद कौशल इस समय चरम पर रहेगा. काम में रणनीति और प्लानिंग से आप बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे. करियर में नई दिशा मिल सकती है. विद्यार्थी वर्ग को भी पढ़ाई में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी. धन संबंधी कोई बड़ी डील या अनुबंध लाभदायक साबित होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध की उल्टी चाल अद्भुत अवसर लेकर आएगी. जिन कार्यों में लंबे समय से बाधा आ रही थी, वे अब तेजी से पूरे होंगे. व्यापारियों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं. विदेश से जुड़ी डील या यात्रा से धन लाभ संभव है. व्यक्तिगत जीवन में भी तालमेल बढ़ेगा. रिश्तों में मिठास आएगी. यह समय आर्थिक रूप से स्थिरता और मानसिक शांति दोनों देगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह वक्री बुध धन और मान-सम्मान दोनों लेकर आएगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे. पुराने प्रयासों का फल मिलने का समय है. कोई बड़ा आर्थिक निर्णय फायदेमंद रहेगा. पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. इस अवधि में यदि आप नई योजनाओं पर काम शुरू करते हैं तो सफलता निश्चित है. यात्रा के योग भी शुभ रहेंगे. मन में नई ऊर्जा महसूस होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ