हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रहों के राजकुमार फिर बदलेंगे अपनी दिशा, दक्षिणपंथी बुध इन 5 राशियों को बनाएंगे मालामाल

ज्योतिष गणना के अनुसार, 7 अप्रैल, 2025 से वाणी-व्यापार के स्वामी ग्रह बुध सूर्य की परिक्रमा पथ पर अपनी दिशा बदलकर दक्षिणमार्गी हो रहे हैं। इसका 5 राशियों के करियर, व्यापार, नौकरी और लव लाइफ पर पॉजिटिव असर होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

सोमवार 7 अप्रैल, 2025 की सुबह में वाणी-व्यापार के स्वामी और ग्रहों के राजकुमार बुध 9 बजकर 48 मिनट पर सूर्य की परिक्रमा पथ पर अपनी दिशा बदलकर दक्षिण दिशा की ओर उन्मुख होंगे। आपको बता दें कि वैदिक गणित और ज्योतिष के नियम हजारों साल पहले ऋषि-मुनियों द्वारा स्थापित किए गए थे, जो आज भी ग्रहों की गति और खगोलीय घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी में उपयोगी हैं। बुध की चाल में बदलाव की यह भविष्यवाणी भी इसी प्राचीन ज्योतिष सिद्धांत का एक उदाहरण मात्र है।

ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, ग्रहों की विभिन्न गतियों का राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। सूर्य के चारों ओर ग्रहों का परिभ्रमण अनिवार्य है। ग्रह जिस पथ पर भ्रमण करते हैं, उसे क्रांतिवृत्त कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद, व्यापार, साझेदारी, धन लाभ और तर्क का स्वामी माना गयाहै। जब बुध ग्रह दक्षिणमार्गी होते हैं, तो यह समय पुराने कार्यों की पुनरावलोकन और पुनर्गठन के लिए उपयुक्त होता है। इस दौरान व्यक्ति को अपनी योजनाओं में सुधार करने और उन्हें बेहतर बनाने का अवसर मिलता है। व्यापार और संवाद में वृद्धि होती है, जिससे नए अवसर उत्पन्न हो सकते हैं।

दक्षिणमार्गी बुध का राशियों पर असर

7 अप्रैल, 2025 से बुध ग्रह दक्षिणमार्गी हो रहे बुध की चाल प्रभाव 5 राशियों पर खास तौर से पड़ेगा, जो उनके समर्पण, मेहनत और आत्मविश्वास से जुड़ा होगा। यह समय इन राशियों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यधिक सकारात्मक हो सकता है। आइए जानते हैं ये 5 राशियाँ कौन सी हैं और इनके लिए यह समय क्यों खास है?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लिए हीरा और सोना से भी अधिक फायदेमंद है तांबे का छल्ला, लग जाता है धन-दौलत का अंबार

मिथुन राशि

बुध आपके स्वयं के राशि का स्वामी है और जब वह दक्षिणमार्गी होता है, तो आपके लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। यह समय आपके विचारों, संवाद और कार्यों में स्पष्टता लाएगा। आप अपने व्यवसायिक जीवन में नई दिशा पा सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है। किसी भी नए निवेश में जल्दीबाजी न करें। पुराने संपर्कों और संबंधों से लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए भी बुध ग्रह का दक्षिणमुखी होना काफी शुभ रहेगा, क्योंकि बुध कन्या का स्वामी ग्रह है। यह समय आपकी बुद्धि और कौशल का सही उपयोग करने के लिए आदर्श रहेगा। आपकी मेहनत का फल मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि आप किसी पुराने प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, तो अब उसका अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। अपने संपर्कों का पुनर्निरीक्षण करें और उनसे सहयोग प्राप्त करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि

बुध का दक्षिणमुखी होना वृश्चिक राशि वालों के लिए भी लाभकारी होगा। इस समय पुराने मुद्दों का समाधान हो सकता है, खासकर जो वित्तीय मामलों से जुड़े थे। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देख सकते हैं और पुराने कर्ज़ से मुक्ति पा सकते हैं। इसके अलावा, आपके विचारों में गंभीरता आएगी और आप सटीक निर्णय ले पाएंगे। पुराने दस्तावेजों और समझौतों को ठीक से जांचें और किसी भी गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय बेहद सकारात्मक साबित हो सकता है। दक्षिणमुखी बुध आपके आर्थिक मामलों में लाभ कर सकते हैं। आप पुराने कर्जों से मुक्त हो सकते हैं। कारोबार की नई योजना से लाभ प्राप्त कर सकते हैं और कहीं न कहीं आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने निवेशों से आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। अपने पुराने निवेशों पर ध्यान दें और उन्हें पुनः व्यवस्थित करने की कोशिश करें।

मकर राशि

मकर राशि पर भी बुध का दक्षिणमुखी होने का प्रभाव शुभ रहेगा। आपकी दिनचर्या में संतुलन आएगा, जिससे आपके कार्यों में गति आएगी। यह समय आपके लिए नए अवसरों का होने का योग बना रहा है, खासकर आर्थिक दृष्टिकोण से। कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है, जो आपको मानसिक शांति देगी। यह समय पुराने दोस्तों या रिश्तों से भी लाभ प्राप्त करने का है। पुराने संपर्कों से जुड़ें और किसी भी लंबित वित्तीय कार्य को जल्द से जल्द निपटाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं हर काम में सफल, बनती हैं बेशुमार धन की मालकिन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola