हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हस्तरेखा से जानें कितनी शादियां करेंगे आप? एक का ही योग हो तो लाइफ पार्टनर को होगी खुशी

Multiple Marriage Lines: किसी व्यक्ति के हाथ पर एक से अधिक विवाह रेखा होना एक सामान्य बात है। कई लोग इसका मतलब अनेक लव अफेयर और विवाहेतर संबंध से लगा लेते हैं। आइए जानते हैं कि सच्चाई क्या है और हस्तरेखा एक्सपर्ट्स इस बारे में क्या कहते हैं?

विज्ञापन

Multiple Marriage Lines: हथेली पर एक से अधिक विवाह रेखाएं होने पर अक्सर आम लोग यह मान लेते हैं कि उनके कई अफेयर और शादियां हो सकती हैं। दरअसल यह पूरी तरह सही नहीं है, क्योंकि एक से अधिक विवाह के लिए हाथ में कुछ रेखाएं और विशेष निशान होने जरूरी होते हैं। यहां चर्चा का विषय यह है कि एक से अधिक विवाह रेखाएं आखिर क्या दर्शाती हैं, क्योंकि यह देखा गया है कि शादी की एक अधिक लाइन होने के बावजूद व्यक्तियों की केवल एक ही शादी हुई है। आइए जानते हैं, इसके मायने क्या हैं? लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी है कि हथेली पर विवाह रेखा कहां और कैसी होती है?

हथेली पर यहां होती है विवाह रेखा

जब आप अपनी सबसे छोटी अंगुली के नीचे देखेंगे, तो आपको बारीक आड़ी रेखाएं दिखेंगी। हथेली के बाहर से भीतर की ओर आती इन रेखाओं को ही विवाह रेखा कहते हैं। इसकी पहचान आप नीचे दिए गए चित्र से कर सकते हैं। ये आड़ी रेखाएं एक से अधिक हो सकती हैं, जिसे लेकर लोग कन्फ्यूज रहते हैं। आइए जानते हैं, हस्तरेखा एक्सपर्ट्स इसके बारे में क्या कहते हैं?

एक से अधिक विवाह रेखा के मायने

हस्तरेखा के जानकार एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन व्यक्तियों की हथेली पर एक से अधिक विवाह रेखाएं होती हैं, उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी सुखमय होती है। हाथ की छोटी उंगली के नीचे जितनी अधिक बारीक आड़ी रेखाएं होंगी, मैरिड लाइफ उतना अधिक मजबूत हो सकता है।

विज्ञापन

जो लोग ये मानते हैं कि एक से अधिक विवाह रेखा अवैध संबंध या एक से अधिक लव अफेयर को दर्शाती है, तो उनको जानकर हैरानी होगी कि फैक्ट बिल्कुल इसके विपरीत है। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिनके हथेली पर एक से अधिक मैरिज लाइन होती हैं, वे स्त्री या पुरुष अपने पार्टनर के प्रति बहुत लॉयल यानी रिश्ते के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। वे प्रेम में किसी को धोखा देना पसंद नहीं करते हैं।

बता दें कि हस्तरेखा के अधूरे या सुने-सुनाए ज्ञान के कारण कई लोग अपने साथी पर शक भी कर लेते हैं, जबकि हथेली पर एक से अधिक मैरिज लाइन होना एक पॉजिटिव संकेत है। ऐसे व्यक्ति अपने पार्टनर का साथ उम्र भर निभाते हैं। यदि आपकी हथेली पर भी ऐसी रेखा है, तो अपने पार्टनर को बताइए कि आपका प्यार उनके प्रति सच्चा और हमेशा के लिए है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 5 उपायों से दूर होगा कुंडली का बुध दोष, जल्द पूरे होंगे बुध-बाधा से रुके और अटके काम

ये भी पढ़ें: सावन में इस शिवलिंग की पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं, जानें कितने तरह के होते हैं शिवलिंग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola