हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्‍या आपकी भी हथेली पर है त‍िल? यह शुभ है या अशुभ; क्‍या पड़ेगा असर, जानें यहां

Hatheli pe Til: हथेली पर तिल होने मतलब और इसके शुभ या अशुभ होने को लेकर सामुद्रिकी शास्त्र से अधिक हस्तरेखा शास्त्र के नियमों को मान्यता प्राप्त है। आइए जानते हैं कि हथेली पर तिल होने का क्या मतलब है और जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है?

विज्ञापन

Hatheli pe Til: हथेली पर तिल और शरीर के अन्य अंगों पर तिल होने को लेकर सामुद्रिक शास्त्र में दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। चेहरा, होठ, कान, गर्दन, छाती, पीठ, हाथ, जंघा आदि पर तिल के बारे में इस शास्त्र में शुभता और अशुभता दोनों पर विस्तार से विचार किया गया हैं। वहीं हथेली पर तिल को लेकर यह शास्त्र, हस्तरेखा शास्त्र के नियमों को मानता है। आइए जानते हैं, हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर तिल को लेकर क्या कहा गया है और इसके प्रभाव क्या होते हैं?

हथेली पर तिल होना शुभ या अशुभ

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली को एकदम साफ और बिना दाग-धब्बे वाला होना चाहिए। दाग-धब्बे वाले हाथ ग्रहों को दूषित करते हैं। जहां तक हथेली पर तिल की बात है, तो इसे भी इस शास्त्र में एक प्रकार का दाग या धब्बा ही माना गया है। जाहिर है कि हथेली पर तिल के होने को शुभ नहीं माना जाता है।

हथेली पर तिल होने का प्रभाव

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर तिल होने का प्रभाव हथेली पर उसकी स्थिति, साइज यानी आकार और रंग पर निर्भर करता है। मान्यता है कि हथेली के जिस ग्रह पर्वत या खंड पर तिल होता है, उससे वह ग्रह दूषित हो जाता है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ाता है। यह प्रभाव तिल के आकार बड़ा होने पर बढ़ जाता हैं। वही, तिल के रंग से भी प्रभाव पड़ता है। लाल और भूरे रंग के तिल की तुलना में काले रंग के तिल का नकारात्मक असर अधिक होता है।

विज्ञापन

हथेली पर तिल की स्थिति से जीवन पर असर

बुध पर्वत पर तिल: इस पर्वत पर तिल होने से व्यापार, बुद्धि और वाणी पर असर पड़ता है। कहा जाता है कि यहां बड़ा और गहरा तिल होने पर व्यक्ति को बोलने में हकलाहट हो सकती है।

सूर्य पर्वत पर तिल: इस पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी आती है। समाज में सम्मान प्राप्त नहीं होता है।

विज्ञापन

गुरु पर्वत पर तिल: यहां तिल होने से यह भाग्य, ज्ञान और आध्यात्मिकता पर असर डालता है। बड़ा और गहरा तिल व्यक्ति को आजीवन मूर्ख रख सकता है।

शुक्र पर्वत पर तिल: हथेली के इस स्थान पर तिल होना सबसे खराब माना गया है। इससे प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन पर काफी असर होता है।

विज्ञापन

चंद्र पर्वत पर तिल: इस स्थान पर तिल को चंद्रमा पर ग्रहण के समान माना गया है, क्योंकि यह व्यक्ति में भ्रम और गलतफहमियां बढ़ा देता है। व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है।

मंगल पर्वत पर तिल: यहां पर तिल होने से व्यक्ति की साहस और नेतृत्व क्षमता पर असर पड़ता है।

विज्ञापन

शनि पर्वत पर तिल: इस पर्वत पर भी तिल होना अशुभ माना गया है। यहां बड़ा और गहरा तिल होने से काम-काज में बाधाएं अधिक आती हैं।

ये भी पढ़ें: 300 साल बाद बनेगा ऐसा खतरनाक पंचग्रही योग, मौसम द‍िखा सकता है रौद्र रूप, कई देशों में हो सकता है तख्‍तापलट

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 7 संकेतों को न करें इग्नोर, ये हो सकते हैं खराब राहु के लक्षण, करें 3 वास्तु उपाय, दूर हो जाएगा राहु दोष

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola