Mauni Amavasya 2023 and Long Ke Totke: पूजा-पाठ और हर धार्मिक कार्य में लौंग का प्रयोग किया जाता है। पूजा करने की सामग्रियों में से लौंग एक प्रमुख सामाग्री मानी गई है। लौंग को मसालें और औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
ज्योतिष (Jyotish Tips) में लौंग के पूजा-पाठ के कई उपयों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। जो लोग उपाय आदि करने में विश्वास रखते हैं वे इन उपायों को करके देख सकते हैं। जानते हैं कि लौंग के कौन से उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बिगड़ते काम बनने लगते हैं।
यह भी पढ़ेंः Amavasya Ke Upay: आज अमावस्या पर इन उपायों को करते ही मिट जाएंगे सब कष्ट
सिर्फ अमावस्या ही नहीं, बाकी दिन भी कर सकते हैं लौंग के ये उपाय (Long Ke Totke on Mauni Amavasya 2023)
5 लौंग और 3 बड़ी इलायची को कपूर के साथ लेकर किसी पात्र में शनिवार के दिन जलाएं और उस अग्नि को पूरे घर में दिखाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। कपूर को जलाने पर जो खुशबू आती है उससे हवा में मौजूद जीवाणु और विषाणु नष्ट होते हैं। इससे बीमारी आदि फैलने की आशंका कम होती है।
अगर किसी नौकरी के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) देने जा रहे हैं तो मुंह में एक लौंग का जोड़ा डालकर निकलें। जब उस स्थान पर पहुंच जाएं तो लौंग के टुकड़ों को मुंह से निकाल दें। इंटरव्यू में सफलता के लिए प्रार्थना करके अंदर जाएं, मान्यता है कि इससे सफलता मिलती है।
अगर आप बहुत मेहनत करते हैं और फिर भी आपको उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती है, या फिर हर समय आर्थिक परेशानियां आपको घेरे रहती हैं, तो मंगलवार को हनुमान जी के सामने एक लौंग का जोड़ा डालकर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। उसके बाद उनके समक्ष प्रार्थना करें। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर मेहनत करें। आपकी परेशानियां दूर होंगी।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य
शेष उपायों के लिए यहां क्लिक करें।
इन उपायों से भी घर में बनी रहेगी बरकत
- अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है या आपने किसी को उधार दिया है और वह व्यक्ति आपका धन वापस नहीं कर रहा है, तो उसे वापस पाने के लिए लौंग का ये उपाय (long ke totke) करें। पूर्णिमा या अमावस्या की रात्रि के समय कपूर और 21 लौंग से मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए हवन करें। मां लक्ष्मी के सामने पूर्ण विश्वास के साथ प्रार्थना करें।
- अगर आप कोई कार्य करते हैं और वह बनते-बनते रह जाता है तो शनिवार के दिन तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो जोड़े लौंग के डाल दें। उस दीपक को घर के अंधेरे कोने में रखें, जिससे वहां प्रकाश हो जाए। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। यह उपाय नियमित रुप से हर शनिवार को करें। इससे आपके बिगड़ते हुए कार्य पूरे होते हैं। घर में शुभ कार्य होने लगते हैं, साथ ही यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो वह भी स्वस्थ होने लगता है।
- प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और पूजा करते समय माता लक्ष्मी हर दिन गुलाब के फूल और एक जोड़ा लौंग (दो कली लौंग) भी माता लक्ष्मी को अर्पित करें। कम से कम यह उपाय हर शुक्रवारके दिन अवश्य करें। इससे घर में बरकत बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
- शुक्रवार के दिन किसी लाल कपड़े में 5 कौड़ियां और 5 लौंग रखकर बांध दें। इस पोटली को धन रखने के स्थान या तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन की बरकत होती है।
पंडित सुधांशु तिवारी ” ज्योतिषाचार्य”
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines