आज मौनी अमावस्या पर करें लौंग के ये उपाय, फौरन बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Mauni Amavasya 2023 and Long Ke Totke: पूजा-पाठ और हर धार्मिक कार्य में लौंग का प्रयोग किया जाता है। पूजा करने की सामग्रियों में से लौंग एक प्रमुख सामाग्री मानी गई है। लौंग को मसालें और औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
ज्योतिष (Jyotish Tips) में लौंग के पूजा-पाठ के कई उपयों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। जो लोग उपाय आदि करने में विश्वास रखते हैं वे इन उपायों को करके देख सकते हैं। जानते हैं कि लौंग के कौन से उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बिगड़ते काम बनने लगते हैं।
5 लौंग और 3 बड़ी इलायची को कपूर के साथ लेकर किसी पात्र में शनिवार के दिन जलाएं और उस अग्नि को पूरे घर में दिखाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। कपूर को जलाने पर जो खुशबू आती है उससे हवा में मौजूद जीवाणु और विषाणु नष्ट होते हैं। इससे बीमारी आदि फैलने की आशंका कम होती है।
अगर किसी नौकरी के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) देने जा रहे हैं तो मुंह में एक लौंग का जोड़ा डालकर निकलें। जब उस स्थान पर पहुंच जाएं तो लौंग के टुकड़ों को मुंह से निकाल दें। इंटरव्यू में सफलता के लिए प्रार्थना करके अंदर जाएं, मान्यता है कि इससे सफलता मिलती है।
अगर आप बहुत मेहनत करते हैं और फिर भी आपको उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती है, या फिर हर समय आर्थिक परेशानियां आपको घेरे रहती हैं, तो मंगलवार को हनुमान जी के सामने एक लौंग का जोड़ा डालकर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। उसके बाद उनके समक्ष प्रार्थना करें। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर मेहनत करें। आपकी परेशानियां दूर होंगी।
शेष उपायों के लिए यहां क्लिक करें।
पंडित सुधांशु तिवारी ” ज्योतिषाचार्य”
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: