हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कब है साल 2024 की पहली मासिक शिवरात्रि,जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Masik Shivratri 2024: साल 2024 के पहले महीन में मासिक शिवरात्रि कब है। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Masik Shivratri 2024

Masik Shivratri 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में कुल 12 शिवरात्रि आती हैं। हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है कि जो जातक मासिक शिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं, उन्हें भगवान भोले नाथ की कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है इस शिवरात्रि का बहुत ही अधिक महत्व होता है। साल 2024 में पहली मासिक शिवरात्रि जनवरी 2024 में कब है। आज इस खबर में मासिक शिवरात्रि की शुभ तिथि, मुहूर्त व पूजा विधि के बारे में जानेंगे।

मासिक शिवरात्रि कब

सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का अधिक महत्व है। इस दिन श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। साथ ही व्रत उपवास भी रखते हैं। मान्यता है कि जो जातक इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें अमरता का वरदान मिलता है। साल 2024 की पहला मासिक शिवरात्रि 9 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को है।

मासिक शिवरात्रि की शुभ तिथि

दृक पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि 9 जनवरी को 10 बजकर 24 मिनट से शुरू हो रही है और समापन 08 बजकर 10 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात्रि के 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  साल 2024 में कब है बसंत पंचमी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व

मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मासिक शिवरात्रि की पूजा एक दिन पहले यानी त्रयोदशी के दिन शुरू होती है। ज्योतिष के अनुसार, त्रयोदशी के दिन प्रदोष काल में भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत का संकल्प लेते हैं। माना जाता है कि चतुर्दशी के दिन निराहार रहकर व्रत रखना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान शिव को पवित्र जल से स्नान करना चाहिए। माना जाता है मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत से करना चाहिए। साथ ही शिव पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए पूजा करनी चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 2024 में होगा शनि व शुक्र का गोचर, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola