Mars Transit 2025 Horoscope: छठ पूजा और सूर्य की उपासना के संध्या अर्घ्य के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल तुला राशि को छोड़कर अपने स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह यह गोचर सोमवार 27 अक्टूबर, 2025 को 03:53 PM बजे करने वाले हैं. अपनी राशि (स्व-राशि) वृश्चिक में मंगल गोचर से उनकी फल देने की शक्ति बढ़ जाएगी. इसलिए इस गोचर को मंगल का महागोचर कहा जा रहा है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल के स्व-राशि में गोचर का यूं तो सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह गोचर बेहद फलदायी है और इन राशियों को नई नौकरी और वाहन के साथ अपार सफलता के साथ खूब धन-दौलत मिलने के योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी सिद्ध होगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में उन्नति के संकेत हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को अचानक से बड़ा मुनाफा हो सकता है. शत्रु पर विजय मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. वाहन खरीदने या नया घर लेने का सपना भी पूरा हो सकता है.
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और दांपत्य जीवन मजबूत होगा. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. नए अवसर आपके सामने आएंगे, जिन्हें अपनाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा. करियर में नया मुकाम हासिल करने का अवसर मिलेगा. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है. पैसों की आवक बढ़ेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. परिजनों से सहयोग मिलेगा और कोई अटकी हुई डील अचानक फाइनल हो सकती है.
मंगल का अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश वृश्चिक जातकों के लिए वरदान समान रहेगा. यह समय आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है. कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है. नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में नई उमंगें जागेंगी. जीवन में स्थिरता और सम्मान दोनों बढ़ेंगे.
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर अत्यधिक शुभ साबित होगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी. भाग्य प्रबल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है. मित्रों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.