---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 5 राशि वालों से रहें सतर्क, होते हैं बेहद चालाक और शातिर!

Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियां बताई गई हैं, जिनसे हमेशा संभलकर रहना ही अच्छा होता है। माना जाता है कि ये राशि वाले बेहद ही चालाक होते हैं।

---विज्ञापन---

Zodiac Sign: बृहत पाराशर होरा शास्त्र में कई ऐसी राशि बताई गई हैं, जो काफी चतुर होती है। इसके साथ ही गुप्त रूप से योजना बनाने में माहिर होती हैं, हालांकि ये लोग खराब ही होते हैं, ये सही नहीं है, लेकिन इनसे थोड़ा सा बचकर अवश्य रहना चाहिए। ये दोस्त हैं तो अच्छा है तो अगर दुश्मन हैं तो अपने दिमाग का इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचाने में कर सकते हैं।

लाल किताब और अन्य ज्योतिष ग्रंथों की मानें तो कई ऐसी राशियां होती हैं, जो काफी स्वार्थी होती हैं। ये लोग सबसे पहले अपने बारे में सोचती हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसी राशियां भी होती हैं, जिनके लोग हमेशा अपने फायदे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस कारण ऐसी राशि वालों से अधिकतर दूरी बनाकर चलने में ही भलाई होती है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनसे दूरी बनाकर रखना ही सही माना जाता है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को मानसिक रूप से तेज और बातूनी माना जाता है। ये लोग अपने फायदे के अनुसार खुद को बदल लेते हैं। इसके साथ ही मीठी और चालाकी भरी बातों से किसी को भी मना लेते हैं। ये लोग अपनी बुद्धि और बातों से लोगों से काम निकलवा लेते हैं।

तुला राशि

ये लोग काफी डिप्लोमैटिक होते हैं। इनके बारे में आप सच नहीं जान सकते हैं। ये अपनी बातों से आपको आसानी से प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। हर परिस्थिति में बैलेंस बनाकर चलते हैं और खुद को फायदे में रखते हैं। ये लोग सौम्य तो होते हैं लेकिन कूटनीतिक भी होते हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

इस राशि वाले गुप्त रूप से योजना बनाने में माहिर होते हैं। जब ये आपको फंसा चुके होते हैं, तब इनकी चाल आपको समझ में आती है। ये किसी फीलिंग्स और परिस्थितियों का उपयोग अपने फेवर में बखूबी करना जानते हैं। अधिकतर इन राशि वालों को अचानक से वार करने वाली राशि माना जाता है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोग बेहद ही प्रैक्टिकल और लॉजिकल होते हैं। इन लोगों को जहां पर अपना फायदा दिखता, वहीं चले जाते हैं। ये लोग चुपचाप अपनी रणनीति बनाकर काम करने में भरोसा करते हैं। ये लोग काफी संयमी होने के साथ ही अवसरवादी भी होते हैं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की सोच बेहद ही अलग होती है। ये हर चीज को नए एंगल से देखने में माहिर होते हैं। ये लोगों के दिमाग को पढ़कर उन्हें अपनी चाल में फंसा सकते हैं। ये किसी भी स्थिति को अपनी हिसाब से मोड़ने में माहिर होते हैं। इन राशि वालों को असामान्य सोच वाली राशि माना गया है। इसी कारण इन लोगों से सतर्क रहना ज्यादा अच्छा होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Lucky Zodiac Signs: बुध-शनि की पूर्ण युति से संवरेगी इन 5 राशियों की तकदीर, सामने आएंगे नए सुनहरे अवसर!

First published on: Feb 26, 2025 05:40 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola