---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

1 जून को मेष राशि में मंगल गोचर, जानें ज्योतिषीय महत्व, लव लाइफ सहित करियर, हेल्थ और बिजनेस पर असर

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि में मंगल गोचर को शुभ और बहुत प्रभावकारी बताया गया है। 1 जून, 2024 को मंगल मीन राशि से निकल कर मेष में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका गहरा असर लव लाइफ सहित करियर, हेल्थ और बिजनेस पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, इस गोचर का ज्योतिषीय महत्व क्या है और ये असर किस प्रकार के होंगे?

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2024: नवग्रहों में एक प्रमुख ग्रह मंगल 1 जून, 2024 से मेष राशि में गोचर करेंगे, जो उनकी अपनी राशि (स्वराशि) है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि में मंगल काफी बली यानी मजबूत हो जाते हैं। कालपुरुष कुंडली में मेष राशि के नवम भाव में स्थित होने से मंगल ग्रह के बल और प्रभाव में और भी वृद्धि हो जाएगी। आइए जानते हैं, मेष में मंगल गोचर का ज्योतिषीय महत्व क्या है और इस गोचर का लव लाइफ, रिश्ते-नाते सहित करियर, स्वास्थ्य और वाणिज्य-व्यापार पर क्या असर होगा?

मेष में मंगल गोचर का ज्योतिषीय महत्व

वैदिक ज्योतिष में मेष में मंगल गोचर को उस अलार्म की तरह माना गया है, जो हर सुबह हमें जगाता है। यह गोचर जीवन के आलस्य भाव को त्याग कर कुछ करने के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। इस गोचर से निर्मित ऊर्जा के सही उपयोग से व्यक्तिगत और सामाजक रिश्ते, करियर, बिजनेस आदि में पहल कर सफल हो सकते हैं। राशिचक्र की पहली राशि मेष जीवन में नई शुरुआत करने, विकास के लिए मजबूत कदम उठाने और जोखिम लेने जुड़ा है। मंगल ग्रह से प्राप्त ऊर्जा से जातक तेजी से प्रगति कर सकते हैं। मेष राशि में मंगल चुनौतियों का सामना करने, प्रॉब्लम सॉल्व करने की क्षमता के साथ प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

लव लाइफ पर असर

मगल ग्रह के शुभ असर से आप अपनी खोई हुई जोश और जूनून को फिर से पा सकते हैं और लव लाइफ सहित दूसरे रिश्तों में नई जान डाल सकते हैं। आपके भावनात्मक रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। सिंगल लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो उन्हें नए रिश्ते बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। लेकिन यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है या वह अशुभ ग्रह से पीड़ित है, तो आप जल्दबाजी में फैसला ले सकते हैं, जिसका असर लव लाइफ और रोमांस पर पड़ सकता है।

करियर पर असर

स्टूडेंट्स जातकों को मेष में मंगल गोचर से एक नई शक्ति मिल सकती है। वे अपने काम में फोकस होकर अधिक मुखर हो सकते हैं, नई पहचान मिल सकती है। एग्जाम की तैयारियों को नई दिशा और गति मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के कैंडिडेट्स सफलता का स्वाद चख सकते हैं।

---विज्ञापन---

बिजनेस पर असर

कारोबार से जुड़े जातकों के लिए मेष में मंगल गोचर बिजनेस प्लान और ब्लूप्रिंट में स्पष्टता (क्लैरिटी) दे सकता है, जिससे वे सोच-समझकर जोखिम उठा सकते हैं। नए उद्यम शुरू करने के लिए आपमें आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इससे व्यावसाय में लाभ का मार्जिन बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

हेल्थ पर असर

मेष में मंगल गोचर के शुभ असर से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। रक्त-संबंधी समस्याएं, बीपी की शिकायत दूर होने के योग बन रहे हैं। साहस और आत्मविश्वास बढ़ने से रोग का उपचार करने का बल मिलेगा। खेल-कूद, व्यायाम, योग के प्रति अभिरूचि बढ़ेगी, जो स्वास्थ्य ठीक रखने में सहायक होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मेष राशि वालों के लिए 4 करियर ऑप्शन, जिसमें वे दे सकते हैं अपना बेस्ट योगदान

ये भी पढ़ें: वृषभ राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां वे अर्जित कर सकते हैं भरपूर धन और मान-सम्मान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 30, 2024 04:20 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola