Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल करीब 45 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका सीधा असर व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर, आर्थिक स्थिति और सेहत आदि पर पड़ता है। जिन राशियों के जातकों की कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है, उनका आत्मविश्वास सदा प्रबल रहता है। इसी के साथ उन्हें जीवन में छोटी से छोटी चीज आसानी से मिल जाती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी करवा चौथ के मौके पर प्रात: काल 3 बजकर 16 मिनट पर मंगल ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह आने वाले 45 दिन तक विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर आने वाले 45 दिन तक मंगल देव मेहरबान रहेंगे।
मेष राशि
मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होने से नौकरीपेशा जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों की संपत्ति में इजाफा होगा। इसी के साथ कामकाज में भी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। जो लोग खुद की दुकान खोलना चाहते हैं, उनका सपना जल्द पूरा हो सकता है। शादीशुदा जातकों को साथी के साथ समय बिताने का भरपूर समय मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? पंडित सुरेश पांडेय से जानें चंद्रोदय का सही समय
तुला राशि
ग्रहों के सेनापति का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को बोनस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इसी के साथ कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी मिलेगा। व्यापार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी, जिससे जल्द मोटा मुनाफा होने की संभावना है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल को साथ में समय बिताने के कई अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि
मेष और तुला राशि के लोगों के अलावा कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी मंगल गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक संबंधों में आने वाले कुछ दिनों तक मजबूती बनी रहेगी। इसके अलावा मैरिड लाइफ में भी सुख-शांति बनी रहेगी। छात्रों को माता-पिता के आशीर्वाद से परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल हो सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके पिता जी उनकी शादी इस माह तय कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Zodiac Sign: दिवाली से पहले इन 3 राशियों का निकलेगा दिवाला! चंद्रमा-गुरु की युति से बना गजकेसरी योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
11 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines