---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mars Transit 2025: बुध की राशि में मंगल गोचर से मंडराया 3 राशियों पर संकट, होगा सेहत और धन का भारी नुकसान!

Mars Transit 2025: मंगल ग्रह 21 जनवरी, 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस गोचर से 3 राशियों पर संकट मंडरा रहा है और इन राशियों के जातकों को सेहत और धन का भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Mars Transit 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय कर्क राशि में विराजमान हैं। वे मंगलवार 21 जनवरी, 2025 की सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर वे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जो बुध ग्रह की राशि है। मंगल का मिथुन राशि में गोचर करना ज्योतिषीय दृष्टि से से बहुत अच्छा नहीं माना गया है, क्योंकि मंगल ग्रह बुध को अपना मित्र नहीं मानते हैं। हालांकि मंगल ग्रह के ग्रहों के सेनापति होने के कारण बुध उनपर सम दृष्टि रखते हैं यानी न्यूट्रल रहते हैं।

मिथुन राशि में मंगल गोचर का ज्योतिषीय महत्व

ग्रहों के सेनापति मंगल ऊर्जा, उत्साह, क्रोध, साहस और पराक्रम के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। वहीं, मिथुन राशि बुध ग्रह द्वारा शासित होती है, जो संचार, बुद्धि, तर्क, व्यापार, साजेदारी, मनोनरंजन का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों ग्रहों की प्रकृति में काफी अंतर होने के कारण, मंगल का मिथुन राशि में गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष चुनौतियां लाता है। मंगल का मिथुन राशि में गोचर मानसिक तनाव, चिंता और अशांति पैदा कर सकता है। निर्णय लेने में कठिनाई और संचार संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, जिसका सभी कार्यों पर नेगेटिव असर होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

मिथुन राशि में मंगल गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मिथुन राशि में मंगल का गोचर से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव होंगे। मंगल का स्वभाव ऊर्जा, आक्रामकता और साहस से भरपूर होता है, जबकि मिथुन राशि बुध द्वारा शासित होती है, जो संवाद, विचारशीलता और चंचलता को बढ़ाती हैं। इस असामंजस्यपूर्ण ऊर्जा का प्रभाव 3 राशियों पर विशेष रूप से नकारात्मक पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध स्वयं हैं, लेकिन मंगल का यह गोचर उनके जीवन में अस्थिरता और चुनौतियां ला सकता है। करियर में बाधाएं और सहकर्मियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में देरी या असफलता का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। परिवार और पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है। आर्थिक समस्याएं बढ़ेंगी। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। छोटी यात्राओं में सावधानी रखें, चोट लगने का खतरा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर मानसिक तनाव से बचें। पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं, अनिद्रा और मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए मंगल का गोचर सप्तम भाव में होता है, जो साझेदारी, रिश्ते और व्यवसाय को प्रभावित करता है। पार्टनरशिप में काम करने वाले जातकों को धोखे या नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से मतभेद होने की संभावना है। पारिवारिक विवाद या अनबन की स्थिति बन सकती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद रहेगा, जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। संवाद में कटुता और असहमति का माहौल बन सकता है। धन के मामलों में अनियोजित खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। इस समय की गई यात्राएं तनावपूर्ण या असफल हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, सिरदर्द और चोट लगने की संभावना है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो मंगल के साथ मिश्रित संबंध रखते हैं। मंगल का यह गोचर मानसिक शांति और पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वाणी में कठोरता और दूसरों से बहस करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। परिवार में विवाद और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। माता से संबंध कमजोर हो सकते हैं। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। मानसिक तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। जमीन-जायदाद या घर से जुड़े मामलों में परेशानी हो सकती है। आर्थिक निर्णयों में जल्दबाजी से बचें। छाती या फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं, विशेष रूप से सर्दी या खांसी का खतरा रहता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 19, 2025 07:21 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola