3 अक्टूबर तक इन राशियों पर जमकर कृपा बरसाएंगे सूर्य-मंगल, होगा अकूत धन लाभ

Mars Sun Conjunction

Mars Sun Conjunction

Mars Sun Conjunction: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का बेहद खास महत्व है। हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में प्रवेश करते है। जिसे ज्योतिष शास्त्र की भाषा में गोचर कहा जाता है। ग्रहों का गोचर सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर डालता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस वक्त सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं। जहां मंगल देव पहले से मौजूद हैं। सूर्य-मंगल की ये स्थिति 4 अक्टूबर तक रहने वाली है। ऐसे में मंगल-सूर्य की युति के कुछ राशि वालों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं मंगल और सूर्य देव 4 अक्टूबर तक किन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं।

मेष राशि

कन्या राशि में मंगल और सूर्य का युति योग मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ऐसे में सूर्य-मंगल की कृपा से इस दौरान जमीनी विवादों के छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही इस दौरान नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। इसके अलावा बिजनेस आर्थिक लाभ के भी कई योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना होगी। किसी साथी से अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को 4 अक्टूबर तक खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और मंगल की युति शुभ मानी जा रही है। दरअसल इस दौरान बिजनेस और जॉब में सकारात्मक आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। कारोबारियों के लिए 4 अक्टूबर तक का समय वरदान के समान साबित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस दौरान नौकरी के कई अवसर प्राप्त होंगे। संतान और ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। पूर्व में किए गए आर्थिक निवेश का रिटर्न मिलेगा। इस दौरान अनावश्यक चिंताओं से दूर रहेगें। मां लक्ष्मी की कृपा से इस दौरान घर-परिवार में बरकत बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,सूर्य और मंगल की युति वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बिजनेस और नौकरी के लिए 4 अक्टूबर तक का समय अत्यंत शुभ है। इस दौरान व्यवसाय में आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी। जॉब में प्रमोशन के साथ-साथ पदोन्नति और वेतन वृद्धि का भी लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही इस दौरान रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों में आर्थिक लाभ मिलेगा। अगर जमीन का कोई विवाह कोर्ट में है तो उसमें जीत मिल सकती है।

सूर्य-मंगल के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल की शुभता को प्राप्त करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। हालांकि उनमें से कुछ उपायों को बेहद कारगर माना गया है। मंगल की युति का शुभ प्राप्त करने के लिए घर में तुलकी का पौधा लगाकर उसमें रोजाना जल अर्पित करें। इसके अलावा सूर्य-मंगल के मंत्रों का विधिवत जाप करने से भी इस युति का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

सूर्य-मंत्र

1. ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः

2. सूर्य मंत्र ॐ घृणि सूर्याय नमः

3. ॐ भानवे नमः

4. ॐ आदित्याय नमः

मंगल-मंत्र

1. ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः

2. ॐ अंगारकाय नमः

3. ॐ मंगलाय नमः

4. ॐ लोहिताङ्गाय नमः

5. ॐ कुजाय नमः

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ