Mars Retrograde: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का अहम स्थान है। मंगल देव जब कभी भी राशि परिवर्तन करते हैं या अस्त-उदित होते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, मंगल देव 23 सितंबर, 2023 को शाम 7 बजकर 29 मिनट पर कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों के सेनापति होने का गौरव प्राप्त है। साथ ही ये सेना विभाग, इंजीनियरिंग, आग्नेयास्त्र इत्यादि का प्रमुख कारक ग्रह माने गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगल का कन्या राशि में अस्त होना किन राशियों के लिए मंगलकारी है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव मेष राशि के स्वामी हैं। इस राशि पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। यही वजह है कि इस राशि के जातक काफी ऊर्जावान और उत्साहित रहते हैं। हालांकि कुछ वजहों से इस राशि के लोग जिद्दी भी होते हैं। ऐसे में मंगल देव जब कन्या राशि में अस्त होंगे तो मेष राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। जो लोग सेना में कार्य कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान नौकरी-व्यापार में भी खूब तरक्की होगी। इसके अलावा इस दौरान अमीर बनने का सपना पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
मंगल देव जब कन्या राशि में अस्त होंगे तो उसका शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि पर भी देखने को मिलेगा। मंगल अस्त होकर भी इस राशि के जातकों का भाग्योदय करेंगे। जिससे इस राशि से संबंधित जातकों को नौकरी और बिजनेस में खास तरक्की देखने को मिलेगी। इसके साथ ही इस दौरान इस राशि के लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान मंगल देव की कृपा से वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान जरूर कर लें ये 5 काम, मिलेगी पितरों की असीम कृपा; 7 पीढ़ियां रहेंगी खुशहाल
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह का मकर राशि पर विशेष प्रभाव रहता है। मंगल देव की कृपा से ही इस राशि के जातक खुद को भाग्यशाली मानते हैं। इस राशि के जातक कम मेहनत में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं। ऐसे में जब मंगल देव कन्या राशि में अस्त होंगे तो इसका शुभ प्रभाव इस राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस दौरान जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग सेना विभाग में कार्यरत हैं, उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
मंगल देव का कन्या राशि में अस्त होना कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान मंगल देव की कृपा से नौकरी में प्रमोशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस में भी खूब मुनाफा कमाएंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर मंगल का यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
यह भी पढ़ेंं: शुक्र की चाल बदलते ही पलटी मारेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, अथाह धन लाभ और सरकारी नौकरी के हैं प्रबल योग
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines