Mangal Vakri 2024: अगस्त, सितंबर अक्टूबर और दिसंबर के महीने ग्रहों के गोचर के लिहाज से बेहद खास हैं, क्योंकि इस दौरान राशि और नक्षत्र परिवर्तन के साथ-साथ 9 ग्रहों की वक्री भी होगी। साल 2024 खत्म होने से पहले मंगल ग्रह वक्री करेंगे। इस समय शनि और बुध देव वक्री अवस्था में हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में 7 दिसंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल प्रात: काल 05 बजकर 01 मिनट पर वक्री करेंगे। अगले साल 24 फरवरी 2025 तक मंगल इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे।
7 दिसंबर को मंगल की वक्री का शुभ प्रभाव 7 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। भाग्य से मिले साथ के कारण उनके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। हालांकि 5 राशियों के जातक ऐसे भी हैं, जिन्हें मंगल देव के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं पांच राशियों के बारे में, जिनको 7 दिसंबर तक तनाव रहेगा।
मेष राशि
बिजनेसमैन का परिवारवालों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का फैसला इस समय सही नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोग अनजान व्यक्ति से वाद-विवाद करने से बचें, वरना मामला कोर्ट तक भी पहुंच सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्यादा चिंता करने के कारण तबीयत भी खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- हेरंब संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी भरेंगे धन-धान्य से 12 राशियों का घर! जानें तिथि और उपाय
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग आने वाले दिनों में पेट दर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं। इसके अलावा किसी पुरानी बीमारी का दर्द उभर सकता है। कामकाज के मामले में भी दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। मानसिक तनाव के साथ-साथ पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
अनजान व्यक्ति के कारण धनु राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धन हानि होने की पूरी संभावना है। वैवाहिक जीवन में घरवालों की दखलअंदाजी की वजह से आपका पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा बिजनेस में इस समय बड़ा बदलाव करना भारी पड़ सकता है।
मकर राशि
दूसरों की बातों में आकर छात्र इस समय अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई भी फैसला न लें, वरना आगे चलकर पछतावा होना तय है। ऑफिस में बढ़ते काम के बोझ के कारण नौकरीपेशा लोगों को तनाव रहेगा। निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने की वजह से घर का बजट बिगड़ सकता है।
मीन राशि
कोई बड़ा प्रोजेक्ट बिजनेसमैन का समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, जिसकी वजह से घाटा होने की भी संभावना है। इसके अलावा बिजनेस पार्टनर से प्रोफेशनल रिश्ते खराब हो सकते हैं। पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी करना भारी पड़ सकता है। प्यार के मामले में रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को धोखा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों का पार्टनर संग संबंध? पढ़ें कल का राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
26 mins agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines