Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल देव का नवग्रहों में विशेष स्थान है। एक निश्चित समय के बाद मंगल देव राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। हालांकि राशि परिवर्तन से पहले मंगल दो से तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसकी वजह से जातकों के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 अगस्त 2024 से मंगल देव मिथुन राशि में मौजूद हैं। जहां पर वह 20 अक्टूबर 2024, दिन रविवार तक विराजमान रहेंगे। रविवार को दोपहर में 02 बजकर 46 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
हालांकि इस बीच दो बार मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसका प्रभाव भी कुछ राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आज से 30 दिनों तक मंगल देव की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी।
मेष राशि
मंगल देव की विशेष कृपा से मेष राशि के जातकों के इनकम के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ होने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कई साल पहले किए गए निवेश से कारोबारियों को इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं, उनकी कुंडली में प्रमोशन के योग हैं। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे नंबर हासिल होंगे, जिससे स्कूल और घर में टीचर और माता-पिता द्वारा आपकी प्रशंसा होगी।
सिंह राशि
ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों की प्रतिभा की प्रशंसा होगी, जिससे उन्हें बेहद प्रसन्नता होगी। व्यापार में भी वृद्धि के प्रबल योग हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से स्टूडेंट जातक प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के लोगों की लव लाइफ में मजबूती आएगी। जिन लोगों की सेहत पिछले कुछ समय से खराब चल रही है, उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आने की संभावना है।
मीन राशि
मंगल देव की कृपा से मीन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। पुरानी बीमारियों से इस राशि के लोगों को छुटकारा मिल सकता है। 30 दिनों के दौरान आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग इस समय ऑफिस में मन लगाकर काम करें। जल्द ही आपके काम के आधार पर आपका इन्क्रीमेंट हो सकता है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, वो जल्द ही अपने नाम पर वाहन खरीद सकते हैं। युवाओं को उनके माता-पिता फोन गिफ्ट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines