November 2025 Rashifal: मंगल-अरुण का समसप्तक योग 3 राशियों को बनाएगा मालामाल, बनने लगेंगे बिगड़े काम

November 2025 Rashifal: 4 नवंबर, 2025 मंगल और अरुण ग्रह समसप्तक योग का निर्माण कर रहे हैं, जो 3 राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है. इनके लिए यह योग सफलता की नई कहानी लिख सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

mangal-arun-samsaptak-yog

November 2025 Rashifal: यूरेनस ग्रह को वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में एक शक्तिशाली ग्रह माना जाता है, जो परिवर्तन, क्रांति और नवाचार यानी इनोवेशन को बढ़ावा देता है. यह लोगों को नई सोच, अलग दृष्टिकोण और कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है. लेकिन आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष के नवग्रहों में यूरेनस को कोई जगह नहीं दी गई है, परंतु इसका चर्चा ग्रंथों में अरुण ग्रह के नाम से हुई है. आज के मॉडर्न इंडियन एस्ट्रोलॉजर्स अब अरुण ग्रह को अपनी गणना और विश्लेषण में शामिल करने लगे हैं.

विज्ञापन

यही अरुण ग्रह मंगलवार 4 नवंबर, 2025 को मंगल ग्रह के साथ 180° की कोणीय स्थिति में रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस कोणीय स्थिति को ग्रहों की प्रतियुति दृष्टि कहते हैं. चूंकि इस अवस्था में ग्रह एक-दूसरे से सप्तम भाव में रहते हैं, इसलिए इसे समसप्तक योग भी कहा गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल-अरुण का समसप्तक योग 3 राशियों के जातकों को मालामाल बना सकता है और इन राशियों के अटके और अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग बेहद लाभदायक रहेगा. लंबे समय से अटके हुए काम अचानक पूरे होने लगेंगे. व्यवसाय या नौकरी में नई दिशा मिलेगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है. मंगल की ऊर्जा और अरुण की नवीन सोच मिलकर आपको बड़े निर्णय लेने की प्रेरणा देंगे. किसी पुराने प्रोजेक्ट में अप्रत्याशित लाभ या किसी नए काम में सफलता मिलने के योग हैं. घर में कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास और पहचान बढ़ाने वाला साबित होगा. अरुण की प्रभावशाली दृष्टि आपको नई योजनाएं बनाने और पुराने ढर्रे से बाहर निकलने की प्रेरणा देगी. करियर में परिवर्तन या स्थानांतरण के योग बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी कार्य से जुड़े हैं, तो सफलता के आसार मजबूत हैं. आर्थिक रूप से राहत और खर्चों में कमी के संकेत मिल रहे हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं, और अरुण का सीधा संबंध इस राशि से माना जाता है. इस योग का सबसे गहरा प्रभाव कुंभ राशि के जातकों पर पड़ेगा. आपके जीवन में अप्रत्याशित बदलाव आ सकते हैं, जो पहले चुनौतीपूर्ण लगेंगे लेकिन बाद में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे. अचानक से कोई बड़ा आर्थिक लाभ या निवेश में फायदा संभव है. जो लोग तकनीक, विज्ञान या क्रिएटिव क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में सुधार और मानसिक स्पष्टता भी बढ़ेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ